Karma Puja School Holiday 2026: झारखंड में करमा पूजा पर किस दिन स्कूल रहेंगे बंद? यहां देखें छुट्टी की अपडेट

Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता है. जानें झारखंड में करमा पूजा कब मनाई जाएगी और इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं.

Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026: झारखंड में करमा पूजा काफी खास त्योहारों में से एक माना जाता है. ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच यह जानना जरूरी है कि Karma Puja के मौके पर झारखंड के स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 2026 में करमा पूजा पर झारखंड के स्कूल किस दिन बंद रहेंगे, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है.

Karma Puja School Holiday 2026: क्या करमा पूजा पर बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल?

झारखंड में सितंबर महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां हैं. इसी सूची में करमा पूजा की छुट्टी भी शामिल है. झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर को करमा पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. वहीं 23 सितंबर को भी स्कूलों में करमा पूजा से संबंधित अवकाश है.

Karma Puja School Holiday In Jharkhand 2026 Calendar Check Here

Karma Puja Bank Holiday in Jharkhand 2026: क्या करमा पूजा पर बैंक रहेंगे बंद?

झारखंड सरकार की 2026 की छुट्टियों की रिपोर्ट के अनुसार करमा पूजा के अवसर पर 22 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर बैंक में छुट्टि रहेगी. साथ ही रविवार को भी बैंक की नियमित छुट्टी रहेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के किन जिलों से होकर बहती है सोन नदी? नहीं जानते होंगे सही जवाब

Karma Puja History: जानिए करमा पूजा के बारे में

करमा पूजा मुख्य रूप से झारखंड में मनाया जाने वाला प्रमुख लोकपर्व है. यह पर्व मुख्य रूप से करम देवता की पूजा और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा है. मान्यता है कि करम देवता सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की रक्षा करते हैं. इस दिन विशेष रूप से करम वृक्ष की डाल की पूजा की जाती है. करमा पूजा का संबंध प्रकृति, कृषि और सामुदायिक जीवन से भी माना जाता है, इसलिए ग्रामीण और आदिवासी समाज में इसका विशेष महत्व है.

Note: स्कूल की छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा नोटिस के माध्यम से की जाती है. इसलिए छात्र छुट्टी से पहले अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देख लें.

ये भी पढ़ें: September School Holiday List 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें बिहार-झारखंड की पूरी लिस्ट और बनाएं अपना प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >