JSSC इंटरमीडिएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो कैंडिडेट 12वीं पास हैं और झारखंड राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आज यानी 20 जुलाई से फॉर्म भर सकते हैं. जानिए कुल पद, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JILCCE (इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा) 2026 के तहत 326 पोस्ट के लिए वैकेंसी का विज्ञापन निकाला था. इस आवेदन का लिंक आज यानी 20 जुलाई से एक्टिवेट कर दिया गया है. जो कैंडिडेट्स लंबे समय से इस विज्ञापन का इंतजार कर रहे थे, वे अपना फॉर्म भर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुख्य नियम, योग्यता और आवेदन की जरूरी डेट्स क्या हैं.

पोस्ट का नाम और संख्या

पोस्ट नामपोस्ट संख्या
हेल्थ सुपरवाइजर137
जुनियर रिजनल इंवेस्टिगेटर 27
मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर62
वेटनरी असिस्टेंट / मेडिकल असिस्टेंट27
इंसेक्ट कलेक्टर32
फिशरिज टेक्निकल असिस्टेंट41

JSSC JILCCE 2026 जरूरी डेट्स

इस पोस्ट के लिए 20 जुलाई 2026 से लेकर 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. वहीं फीस जमा करने, अपना सिग्नेचर अपडेट करने और प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट 20 अगस्त रखी गई है.

एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

एजुकेशन क्वालिफिकेशन: इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा: इस न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. वही अधिकतम आयु की बात की जाय तो General और EWS कैटेगरी के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 37 वर्ष, SC-ST कैटेगरी के लिए 40 वर्ष जबकि महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों और महिला कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.

आवेदन फीस

इस वैकेंसी के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. वही झारखंड के एससी-एसटी के कैंडिडेट्स के लिए इसमें छूट दी गई है, उनके लिए 50 रुपये की फीस रखी गई है.

आवेदन करने का Step-by-Step Process

  1. सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशयल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे 'Applications' सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अब JILCCE-2026 के लिंक का चयन करें और 'Apply Now' पर क्लिक करें.
  4. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  5. इसके बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके एजुकेशन क्वालिफिकेशन भरें.
  6. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर मांगे गए फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें.
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस पेड करके फाइनल फॉर्म सबमिट कर दें.
JSSC Website

झारखंड SSC द्वारा जारी किए गए इस वैकेंसी का पूरा नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

JSSC JILCCE Inter Level Online Form 2026 Notification

कितने फेज में होगी परीक्षा?

JSSC इंटरमीडिएट लेवल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा दो फेज में ली जाएगी, प्रीलिम्स और मेन्स. लेकिन इसके लिए शर्त है कि अगर परीक्षा में 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त होगा तभी दो फेज मे परीक्षा कराई जाएगी, अन्यथा एक ही परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन के 400 से अधिक पदों पर भर्ती, आज से शुरू आवेदन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >