हमारी लाइफ में कुछ एक्सट्रा नहीं होता, Pizza Burger पर झारखंड के छात्र का ये बयान सीधे दिल को छू जाएगा

JPSC JSSC Protest Viral Student: झारखंड प्रोटेस्ट में कई छात्र ऐसे शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने अभी तक न कभी पिज्जा टेस्ट किया है न बर्गर. ये छात्र बहुत ही आर्थिक तंगी से गुजर कर पढ़ाई कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए एक स्टूडेंट का स्टेटमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए, जानते इस स्टूडेंट ने क्या कहा.

JPSC JSSC Protest Viral Student: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच एक छात्र का बयान चर्चा में है. प्रदर्शन के दौरान पिज्जा-बर्गर बांटे जाने को लेकर छात्र ने कहा कि उसने ठेले पर मिलने वाला बर्गर जरूर खाया है, लेकिन पिज्जा कभी शौक से नहीं खाया. छात्र के मुताबिक, जब परिवार की आर्थिक जरूरतें सामने हों तो महंगे खाने पर खर्च करने के बजाय घर के सभी सदस्यों के पेट भरने की चिंता ज्यादा जरूरी होती है.

'Luxury की कभी सोच नहीं रही'

छात्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उसने कभी विलासिता यानी Luxury को अपनी जिंदगी का हिस्सा नहीं माना. कहा कि झारखंड के कई छात्र हैं जिनके लिए छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करना ही प्राथमिकता रही है. करीब 100 रुपये का पिज्जा खरीदने के बजाय पूरे परिवार का पेट पालना ज्यादा जरूरी है.


परिवार की जरूरतों को दी प्राथमिकता

छात्र ने कहा कि सीमित आमदनी वाले परिवारों में खर्च करने से पहले यह सोचना पड़ता है कि पैसे का इस्तेमाल कहां किया जाए. ऐसे में सिर्फ अपने खाने या शौक पर खर्च करने के बजाय पूरे परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देना स्वाभाविक है. JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सामने आया यह बयान प्रदर्शन में शामिल हो रहे छात्रों का बैकग्राउंड और उनकी चुनौतियों को दिखाता है.


ये भी पढ़ें: "मुझे मरने दो, गेट क्वालिफाई हूं", JPSC प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठे युवक ने सुनाई आपबीती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >