UP में PGT के 2607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 151100 रुपए तक मिलेगी सैलेरी, देखें पूरी डिटेल

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 के तहत 2607 पोस्ट पर भर्ती होगी. ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे और 17 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे. यहां जानें एप्लिकेशन प्रोसेस, फीस, एज लिमिट, सैलेरी और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी.

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 2607 PGT Teacher Posts पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल्स में जानते हैं.

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Date: कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जिसकी आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को इसी तारीख तक एग्जाम फीस का भुगतान भी करना होगा. वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 21 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा. इस भर्ती परीक्षा की तारीख भी आयोग की ओर से जारी कर दी गई है. UPESSC PGT Teacher Exam 2026 का आयोजन 15 और 16 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Official Notification Check Here

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Pay Scale: क्या होगी सैलेरी?

UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को लेवल 8 के तहत सैलेरी दी जाएगी. इसमें उम्मीदवार का 47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक का पेय स्केल होगा.

How to Apply? कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवाराें UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार यहां भर्ती से जुड़ी लिंक सर्च करें.
  • उसपर क्लिक करके आपको रजिस्टर करना होगा.
  • फाॅर्म में नाम, सिग्नेचर, फोटाे और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अंत में सभी जानकारियों को अच्छे से चेक करके फाॅर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए फाॅर्म का प्रिंटआउट जरूर रख लें.

Note: भर्ती का लिंक 18 अगस्त 2026 काे एक्टिव हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP High Court Recruitment 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Application Fee: क्या है एप्लिकेशन फीस?

UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नाेटिफिकेशन के अनुसार General, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1500 रुपए है. वहीं SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए फीस निर्धारित की गई है. PH कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस देना होगा. उम्मीदवार फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Age Limit: उम्मीदवार की एज कितनी होनी चाहिए?

PGT Teacher पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम एज 62 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन के नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15,012 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की पूरी डेटेल

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Eligibility: जानिए एलिजीबिलिटी के बारे में

PGT Teacher पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग विषयों के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नाेटिफिकेशन चेक करना होगा.

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026 Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Viva-Voce) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद सिलेक्टेड उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति PGT Teacher पद पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >