उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) की तरफ से निकली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती में डिप्लोमा और डिग्री दोनों तरह के नर्सिंग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यह मौका खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी करना चाहते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा.
UKMSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 जुलाई 2026 तय की गई है. इसी तारीख तक उम्मीदवारों को आवेदन फीस भी जमा करनी होगी. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
UKMSSB Recruitment 2026 ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा.
- इसके बाद Recruitment 2026 वाले सेक्शन में Nursing Officer भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन बनाएं.
- लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जांच लें.
- आखिर में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें भविष्य के लिए.
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी में एप्लीकेशन फीस कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य, OBC और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 300 रुपये देने होंगे. जबकि SC, ST, EWS और PwD उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 150 रुपये रखी गई है.
सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को Level 7 के तहत वेतन दिया जाएगा. सैलरी लगभग 44,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे. पहला लिखित परीक्षा और दूसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी DV. दोनों चरणों को पास करना जरूरी होगा तभी फाइनल चयन होगा.
यह भी पढ़ें: BBA के बाद करना है सरकारी नौकरी? इन 5 सेक्टर्स में हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन
