हिंदी ट्रांसलेटर को मिलेगी 1 लाख से ज्यादा सैलरी, SSC की इस वैकेंसी में तुरंत करें अप्लाई

SSC JHT Recruitment 2026: एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के 84 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 1 लाख से भी ज्यादा होगी. कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

SSC JHT Recruitment 2026: अगर आप हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो एसएससी कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. हर साल की तरह इस बार भी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इस भर्ती के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में ट्रांसलेटर की पोस्ट पर कुल 84 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की14 मई 2026 तक है. लास्ट डेट यह एक ग्रुप बी (Group B) नॉन-गजेटेड पद है, जिसमें सैलरी और सुविधाएं काफी बेहतरीन मिलती हैं. 

पोस्ट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

कोडपद का नामशैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
Aजूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JTO) हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो).  या किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री (इंग्लिश मीडियम के साथ और ग्रेजुएशन में हिंदी एक अनिवार्य विषय रहा हो). साथ ही, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या 2 साल का ट्रांसलेशन वर्क का एक्सपिरियंस. 
Bजूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो).  ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव. 
Cजूनियर हिंदी ट्रांसलेटर JHT / JTO / JT हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो). .  और ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव. 
Dसीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) / सीनियर ट्रांसलेटर (ST)  हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो). या किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री (इंग्लिश मीडियम के साथ और ग्रेजुएशन में हिंदी एक अनिवार्य विषय रहा हो). साथ ही, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या 3 साल का ट्रांसलेशन वर्क का एक्सपिरियंस. 

SSC JHT Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  •  Combined Hindi Translators Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

SSC JHT Recruitment 2026 Notification Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

SSC हिन्दी ट्रांसलेटर के इस भर्ती में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस भर्ती (SSC JHT Recruitment 2026) में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 और 7 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 6 की सैलरी 35400 से  112400 रुपये प्रति महीने होगी. 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSC स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >