SSC Constable GD Recruitment 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, पुलिस समेत कई विभागों में 20,000+ पदों पर भर्ती, ऐसे करें Apply

SSC Constable GD Recruitment 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कांस्टेबल, CAPFs, SSF और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती (Vacancy) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने से पहले लास्ट डेट और अन्य डिटेल्स यहां देखें.

SSC Constable GD Recruitment 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कांस्टेबल, CAPFs, SSF और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. वहीं अब इस वैकेंसी के लिए अप्लाई किया जा रहा है. SSC की इस वैकेंसी के जरिए कुल 25,487 पद भरे जाएंगे. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स (AR) और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में कुल 25,487 वैकेंसी उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वैकेंसी (Vacancy) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो भर्ती संबंधित सभी डिटेल देखें.

SSC Constable GD Vacancy Details: किस पोस्ट पर निकली कितनी वैकेंसी?

SSC ने कुल 25,487 पदों पर वैकेंसी निकाली है. देखें किस पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी निकाली गई है-

  • BSF- 616
  • CISF- 14,595
  • CRPF- 5,490
  • SSB- 1,764
  • ITBP- 1,293
  • Assam Rifles- 1,706
  • SSF- 23

SSC GD 2026 Vacancy Notification PDF: यहां देखें नोटिस

SSC Constable GD Recruitment 2026: यहां देखें आयु सीमा और योग्यता

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना के लिए 1 जनवरी 2026 को आधार माना गया है. वहींं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिस देखें. 

SSC Constable GD Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

जीडी कांस्टेबल पदों पर चुने गए कैंडिडेट्स को पे लेवल (Pay Level 3) के अनुसार बेसिक पे 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक दिया जा सकता है. वहीं महंगाई भत्ता, HRA और TA मिलने के बाद शुरुआती इन-हैंड वेतन लगभग 38,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच सकती है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें- UPPSC Prelims Result 2025 OUT: यूपीपीएससी का रिजल्ट जारी, 11272 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >