RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट, काॅमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन RVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है. आइए इस बारे में डीटेल में जानते हैं.
Application Date: जानिए कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
RVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया, आज 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2026 तक है. कैंडिडेट इसी दिन तक एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक Gen कैटेगरी के लिए एग्जाम फीस 1000 रुपए तय किया गया है. MBC, BC या EWS कैटेगरी और SC, ST या PH कैटेगारी के स्टूडेंट्स के लिए यह फीस 500 रुपए तय की गई है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड अथवा मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: CBI के जाल में फंसे रेलवे के पूर्व अफ़सर, 10 साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला
Age Limit: क्या है एज लिमिट?
जूनियर अकाउंटेंट तथा जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए एज लिमिट 18 से 40 वर्ष तक की गई है। जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए एज लिमिट 21 से 40 वर्ष रखी गई है। RRVUNL के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को एज लिमिट में छूट दी गई है.
Vacancy Posts: कितने पास्ट के लिए है वैकेंसी?
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएंगी. इसमें JEN-I (Electrical) के लिए 727 पद, JEN-I (Mechanical) के लिए 110 पद, JEN-I (Civil) के लिए 32 पद, जूनियर अकाउंटेंट के लिए 371 पद और जूनियर असिस्टेंट या कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 765 पदों पर वैकेंसी है. नीचे टेबल फाॅर्मेट में दिया गया है.
Mode of Selection: कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती परीक्षा के लिए सबसे पहले स्टूडेंट काे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। इसके बाद सलेक्टेड स्टूडेंट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा. अंत में डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी. हालांकि जूनियर असिस्टेंट या कमर्शियल असिस्टेंट-II पद के लिए CBT में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा.
Note: इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ने छुड़ाए छात्रों के पसीने, फिजिक्स से पूछे गए टफ सवाल
