RPSC RAS के लिए इस दिन से करें अप्लाई, 607 पदों पर वैकेंसी

RPSC RAS Notification 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

RPSC RAS Notification 2026: RPSC RAS परीक्षा राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसके जरिए राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

607 पदों पर निकली भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 607 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें राजस्थान राज्य सेवा (State Service) के 192 पद और राजस्थान अधीनस्थ सेवा (Subordinate Service) के 415 पद शामिल हैं. जो उम्मीदवार प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है.

RPSC RAS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

ऐसे करें RPSC RAS 2026 के लिए आवेदन

  • RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RAS 2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  • SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म को एक बार जांच लें और सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग, BC/OBC क्रीमी लेयर और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये रखा गया है. वहीं OBC, BC (नॉन क्रीमी लेयर) और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन फॉर्म में सुधार करने पर 500 रुपये का करेक्शन फीस देना होगा.

योग्यता और आयु सीमा

RAS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor Degree) की डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में नहीं टूटा 1.23 करोड़ के पैकेज का रिकॉर्ड, हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 लाख का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >