राजस्थान RAS के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

RPSC RAS 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (RPSC RAS) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

RPSC RAS 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी RPSC ने RAS 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान स्टेट सर्विस और सबऑर्डिनेट सर्विस के कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

RPSC RAS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक एग्जाम फीस भी जमा करना होगा. प्री परीक्षा की तारीख फिलहाल शेड्यूल के अनुसार रखी गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे.

RPSC RAS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर RPSC RAS 2026 Recruitment लिंक खोलें.
  • OTR Registration करें या पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

RPSC RAS 2026 Exam Notification Check Here

एप्लीकेशन फीस

RPSC RAS 2026 भर्ती में General, BC, OBC Creamy Layer और Other State के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये रखी गई है. वहीं OBC, BC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी फीस 400 रुपये तय की गई है. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहता है तो उसके लिए 500 रुपये का करेक्शन चार्ज देना पड़ेगा.

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामकुल पद
राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम192
राजस्थान सबऑर्डिनेट सर्विस415
कुल पद607

कौन कर सकता है आवेदन?

RPSC RAS परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. यानी Arts, Science, Commerce या किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख की नौकरी के लिए आज ही करें अप्लाई, विदेश मंत्रालय में Graduates के लिए सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >