RPSC Calendar 2025: राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, लिस्ट में देखें कब होगा कौन सा एग्जाम
RPSC Calendar 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट यहां देख सकते हैं.
RPSC Calendar 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट यहां देख सकते हैं. बता दें कि RPSC की तरफ से नए कैलेंडर में एग्जाम का नाम और परीक्षा की तारीख घोषित की गई है. एग्जाम कैंलेडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक का पद हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है. एग्जाम कैंलेडर में मई में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी हुई है. नीचे दिए टेबल में एग्जाम कैंलेडर चेक कर सकते हैं.
RPSC Calendar 2025: मई में होंगी ये परीक्षाएं
| परीक्षा का नाम | तारीख |
|---|---|
| जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान (PTI/लाइब्रेरियन परीक्षा) | 4 मई 2025 |
| लाइब्रेरियन परीक्षा | 5 मई 2025 |
| फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) परीक्षा | 6 मई 2025 |
| असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर | 7 मई 2025 |
| जियोलॉजिस्ट | 7 मई 2025 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर (एंडोक्राइनोलॉजी) | 12 मई 2025 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर (ऑर्थो स्पाइन आदि) | 12-15 मई 2025 तक विभिन्न विषयों में |
Rajasthan Sarkari Naukri Exam: राजस्थान में होने वाली अन्य परीक्षाएं
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की तारीख |
|---|---|
| एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 | 20 अप्रैल 2025 |
| पीटीआई और लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2024 | 4 से 6 मई 2025 |
| सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 | 12 से 16 मई 2025 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2024 | 12 से 16 मई 2025 |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 | 17 मई 2025 |
| असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा 2024 | 1 जून 2025 |
| राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विस कंबाइंड कॉम्पिटेटिव मेन एग्जामिनेशन | 17 और 18 जून 2025 |
| डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 13 जुलाई 2025 |
राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. अब, होमपेज पर, समाचार और अहम लिंक सेक्शन पर जाएं. कैंलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट
