क्या है नेवी में SSC ऑफिसर एंट्री, जानें कैसे करें अप्लाई

Navy SSC Officer Notification 2026: भारतीय नौसेना में एसएससी यानी शॉर्ट सर्विस कमीशन (Navy SSC Officer) ऑफिसर एंट्री के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 260 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा.

Navy SSC Officer Notification 2026: भारतीय नौसेना में SSC यानी Short Service Commission ऑफिसर एंट्री युवाओं को अफसर बनने का शानदार मौका देती है. इसके तहत चुने गए उम्मीदवार सीमित समय के लिए नेवी में सेवा करते हैं. आमतौर पर यह सर्विस 10 साल की होती है, जिसे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 14 साल तक बढ़ाया जा सकता है. यह एंट्री उन युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है जो डिफेंस में करियर तो चाहते हैं लेकिन परमानेंट कमीशन का रास्ता नहीं चुनना चाहते.

भारतीय नौसेना ने SSC ऑफिसर एंट्री 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 260 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा.

Navy SSC Officer के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Careers या Officer Entry सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब SSC Officer Entry 2026 नोटिफिकेशन लिंक खोलें.
  • इसके बाद New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

Navy SSC Officer Application Here

SSC ऑफिसर एंट्री के लिए योग्यता

Navy SSC Officer बनने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. अलग अलग ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग होती है. ज्यादातर ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी होता है. उम्र सीमा आमतौर पर 19.5 से 25 साल के बीच होती है, हालांकि ब्रांच के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है. इसके साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल और फिजिकल फिट होना भी अनिवार्य है.

Navy SSC Officer चयन प्रक्रिया

SSC ऑफिसर एंट्री की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और इंटरव्यू पर आधारित होती है. आवेदन के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यह इंटरव्यू 5 दिन का होता है, जिसमें मानसिक क्षमता, लीडरशिप क्वालिटी और पर्सनालिटी को परखा जाता है. SSB पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.

यह भी पढ़ें: छूट न जाए 70000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, इन भर्तियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >