आ गई रेलवे की मास्टर वैकेंसी, 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, 22000 पदों पर भर्ती

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. रेलवे की मास्टर वैकेंसी कहे जाने वाले ग्रुप डी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो गया है. जारी नोटिस के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इस बार कुल 22000 पदों पर भर्तियां होंगी.

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. RRB Group D भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है. इसे रेलवे की मास्टर वैकेंसी भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में पद निकलते हैं. 10वीं पास उम्मीदवारों को सीधा मौका मिलता है. इस बार रेलवे ग्रुप D के तहत करीब 22000 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे देशभर के उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकेंगे.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती (RRB Group D Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 मार्च 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 02 मार्च 2026 ही होगी.

RRB Group D Recruitment 2026: ऐसे करना होगा अप्लाई

  • रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करना काफी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवार को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां Group D Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें.
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
रेलवे ग्रुप d भर्ती नोटिस

इन पदों पर होगी भर्तियां

  • Pointsman-B – प्वाइंट्समैन बी
  • Assistant (Track Machine) – असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)
  • Assistant (Bridge) – असिस्टेंट (पुल)
  • Track Maintainer Gr. IV – ट्रैक अनुरक्षक ग्रेड चार
  • Assistant P-Way – असिस्टेंट पी-वे (स्थायी पथ)
  • Assistant (C&W) – असिस्टेंट (कोच और वैगन)
  • Assistant TRD – असिस्टेंट टीआरडी (विद्युत कर्षण वितरण)
  • Assistant (S&T) – असिस्टेंट (सिग्नल और दूरसंचार)
  • Assistant Loco Shed (Diesel) – असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
  • Assistant Loco Shed (Electrical) – असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
  • Assistant Operations (Electrical) – असिस्टेंट ऑपरेशन (बिजली)
  • Assistant TL & AC – असिस्टेंट ट्रेन लाइटिंग और वातानुकूलन
  • Assistant TL & AC (Workshop) – असिस्टेंट ट्रेन लाइटिंग और वातानुकूलन (वर्कशॉप)
  • Assistant (Workshop) (Mech) – असिस्टेंट वर्कशॉप

RRB Group D Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन के लिए उम्र 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए जो NCVT या SCVT से मान्य हो. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, Salary होगी 1 लाख, यहां करें Apply

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >