KVS NVS Teacher Recruitment 2025: वेबसाइट ठप! उम्मीदवार परेशान, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय शिक्षक भर्ती में नहीं हो रहा आवेदन

KVS NVS Teacher Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय में शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 दिसंबर 2025 को बंद होने वाली है. आवेदन के आखिरी दिन बहुत से उम्मीदवारों ने वेबसाइट सही तरीके से नहीं चलने की शिकायत की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके उम्मीदवारों ने बताया कि वेबसाइट क्रैश हो जा रही है.

KVS NVS Teacher Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय में और नवोदय विद्यालय में टीजीटी पीजीटी और प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की गई थी. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उम्मीदवारों ने आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की है. हालांकि आवेदन की तारीख बढ़ाने को लेकर अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.

KVS NVS Teacher Recruitment 2025: उम्मीदवारों ने की शिकायत

पंकज कुमार नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की वैकेंसी में आवेदन नहीं हो पा रहा है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिए है लेकिन फाइनल सबमिशन नहीं हो पा रहा है. वो लगातार 4 घंटे से प्रयास कर रहे हैं.

वेबसाइट डाउन होने की शिकायत

KVS NVS Teacher Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

एनवीएस और केवीएस ने टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए बड़ी वैकेंसी निकाली है, जिसमें कुल 14,967 पद शामिल किए गए हैं. इनमें से 9126 पद केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए रखे गए हैं, जबकि 5841 पद नवोदय विद्यालय समिति में भरे जाएंगे. यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो सरकारी स्कूलों में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

KVS Recruitment 2025 Teaching and Non Teaching Staff Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, टीचिंग पोस्ट के लिए बीएड या एमएड जैसी प्रोफेशनल डिग्री भी जरूरी मानी गई है. कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यताएं और अनुभव भी मांगा जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियम और पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, बेसिक सैलरी होगी 29200, यहां करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >