JSSC Recruitment 2026: 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 326 पदों पर होगी भर्ती

JSSC Recruitment 2026: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल 326 भर्तियाँ होंगी.

JSSC Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JISCCE-2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में कुल 326 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स तय समय के अंदर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं. अगर आप 12वीं पास हैं, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है.

JSSC Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत अलग-अलग पोस्टों पर कुल 326 वैकेंसी निकाली गई हैं.

पोस्टपद
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor)137
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (Junior Field Investigator)27
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Multipurpose Health Worker)62
वेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक (Veterinary Assistant)27
कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector)32
मात्स्यिकी तकनीकी सहायक (Fisheries Technical Assistant)41
कुल पद326

ये भी पढ़ें: बिहार के इन 6 जिलों से सरकार को मिलेगा 2300 करोड़ का राजस्व, जानिए गवर्नमेंट की मेगा प्लानिंग

JSSC Recruitment 2026: एलिजिबिलिटी

अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय की गई है.

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए 10+2 (साइंस) या ISc पास होना जरूरी है.
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक पोस्ट के लिए 10+2 (इंटरमीडिएट) मैथमैटिक्स विषय के साथ पास होना जरूरी है.
  • भेटनरी सहायक, कीट संग्रहकर्ता और मात्स्यिकी तकनीकी सहायक पोस्ट के लिए 10+2 (इंटरमीडिएट) बायोलॉजी विषय के साथ पास होना चाहिए.

नोट: एलिजिबिलिटी की गणना ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी.

क्या होगी सैलरी?

सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को PB-I (₹5,200 से ₹20,200) पे-बैंड के तहत सैलरी मिलेगी. पोस्ट के अनुसार ग्रेड पे ₹1,800 से ₹2,400 तक तय किया गया है.

JSSC Recruitment 2026: एज लिमिट

JSSC Recruitment 2026 के लिए कैंडिडेट्स की मिनिमम ऐज 18 वर्ष तय की गई है. GEN और  EWS कैटेगरी के लिए मैक्सिमम ऐज 35 वर्ष. वहीं BC-I और BC-II (Male) के लिए 37 वर्ष, GEN, EWS, BC-I और BC-II कैटेगरी (Female) के लिए 38 वर्ष, साथ ही SC, ST (पुरुष एवं महिला) कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग (PwD) कैंडिडेट्स को मैक्सिमम ऐज लिमिट में 10 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों(Ex-Serviceman) को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: CUET Counselling 2026 में होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जिनसे छूट सकता है एडमिशन

JSSC Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

  • GEN, OBC, EWS कैंडिडेट्स: ₹100
  • झारखंड के SC, ST कैंडिडेट्स: ₹50
  • 40 प्रतिशत या उससे अधिक PwD कैंडिडेट्स: कोई एप्लीकेशन फीस नहीं.

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाएं.
  • होमपेज पर Online Application लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने के बाद सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ध्यान दे: इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें.

Click Here to Check Official Notification 

ये भी पढ़ें: RVUNL ने 2005 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, 25 अगस्त तक अप्लाई करने का मौका, जानें डीटेल्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >