JPSC APO Recruitment 2025: झारखंड में निकली 134 पदों पर APO की भर्ती, यहां देखें चयन प्रक्रिया

JPSC APO Recruitment 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने एपीओ की 134 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है. JPSC APO की भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले देखें चयन प्रक्रिया.

JPSC APO Recruitment 2025: झारखंड में रहते हैं और यहां रहते हुए सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APO) के 134 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ये भर्ती झारखंड राज्य के कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत की जा रही है. 

JPSC APO Recruitment 2025: कैसे होगा चयन 

एपीओ की इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, सामान्य अध्ययन और कानून विषय. सामान्य अध्ययन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे पेपर में कानून विषय पर आधारित 200 अंकों के प्रश्न होंगे.

JPSC APO Recruitment 2025: अंतिम तारीख 

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 से जारी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई शाम 5 बजे तक है और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2025 है. आधिकारिक वेबसाइट का पता है jpsc.gov.in

JPSC APO Recruitment 2025: जरूरी योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संचालन का प्रमाण पत्र होना चाहिए. ऐसे कैंडिडेट्स जो इन शर्तों पर खरा नहीं उतरेंगे उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

JPSC APO Recruitment 2025: आयु सीमा 

एपीओ की इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 वर्ष, महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. 

JPSC APO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य- 600 रुपये 
  • ओबीसी- 600 रुपये 
  • ईडब्ल्यूएस- 600 रुपये
  • एससी और एसटी (झारखंड राज्य) – 150 रुपये 
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा

यह भी पढ़ें- ICAI CA Final Toppers 2025: सीए फाइनल परीक्षा में राजन काबरा ने किया टॉप, यहां देखें अन्य टॉपर्स के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >