IBPS RRB ग्रामीण बैंक क्लर्क और पीओ भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

IBPS RRB 2026 Last Date Extended: ग्रामीण बैंकों में क्लर्क और पीओ बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. IBPS ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IBPS RRB 15th Recruitment 2026: बैंकिंग नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS ने रीजनल रूरल बैंक की 13,706 पदों वाली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी. अब उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भर्ती सीआरपी-आरआरबीएस-XV के तहत ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I, II व III पदों के लिए है. आईबीपीएस ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू की थी. अब जिन योग्य उम्मीदवारों ने किसी वजह से अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने के लिए अब और पूरे 6 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल गया है.

Date Extended Official Notice

27 सितंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म और फीस

IBPS के नए नोटिस के अनुसार फॉर्म भरने के साथ-साथ फीस जमा करने का समय भी बढ़ा दिया गया है.

  • ऑनलाइन अप्लाई की नई लास्ट डेट: 27 सितंबर 2026.
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 27 सितंबर 2026.
  • किन पदों के लिए मौका: क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) और पीओ (ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3).

इस फैसले के बाद छात्रों को आवेदन पूरा करने के लिए पूरे 6 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल गया है. फॉर्म की विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा.

IBPS RRB 15th Recruitment 2026: 13,706 पदों पर हो रही है भर्ती

आईबीपीएस आरआरबी की इस भर्ती के जरिए ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के पद भरे जाएंगे. कुल 13,706 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है.

इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I समेत अलग-अलग पदों पर आवेदन का मौका है. हालांकि, हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा अलग-अलग है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.

IBPS RRB 15th Recruitment 2026 Official Notification

IBPS RRB Recruitment 2026: आवेदन फीस

वर्ग (Category)आवेदन फीस (Application Fee)
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस850 रूपये
एससी, एसटी और दिव्यांग 175 रुपये

ऐसे करें IBPS RRB भर्ती के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • इसके बाद RRB XV Recruitment से जुड़ी आवेदन लिंक खोलें.
  • अब वहां पर ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए अलग-अलग लिंक दिया गया है. जिसके लिए अप्लाई करना चाहते है, उस पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचें दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Online Apply Link for the Post of Office Assistants (Multipurpose)

Online Apply Link for the Post of Officers Scale I - II - III

ये भी पढ़ें: बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >