HPHC ने निकाली 388 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से कर सकते है अप्लाई, जानें पूरा एप्लिकेशन प्रोसेस डिटेल में

HPHC Recruitment 2026: HPHC ने 388 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, प्यून और अन्य पदों के लिए 10 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू होंगे. कैडिडेट 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें एज लिमिट, एग्जाम फीस और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी.

HPHC Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HPHC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन HPHC की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जारी किया गया है. आइए इस वैकेंसी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Application Begins: कब शुरू होगी एप्लिकेशन प्रोसेस?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लिकेशन प्रोसेस 10 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है. कैंडिडेट्स 10 सितंबर 2026 तक एप्लाई कर सकते हैं. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा की जा सकती है. जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट रिक्रूटमेंट 2026, ग्रेजुएट को मिलेगी 81100 तक की सैलरी

Exam Fee: कितना है एग्जाम फीस?

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि Gen UR कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 450 रुपए है. OBC, EWS, SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 300 रुपए तय की गई है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है.

HPHC Recruitment 2026 Official Notification Check Here

Age Limit: क्या है एज लिमिट?

HPHC की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी पदों के लिए कैंडिडेट की कम से कम एज 18 वर्ष और अधिकतम एज 45 वर्ष होनी चाहिए. वहीं कोर्ट मैनेजर पद के लिए कैंडिडेट की कम से कम एज 25 वर्ष और अधिकतम एज 35 वर्ष होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: JPSC Chairman Vacancy: JPSC अध्यक्ष नहीं रहने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- 'बताएं कब तक होगी नियुक्ति?'

Total Posts: कितने पदों पर वैकेंसी?

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HPHC) ने कुल 388 पदों पर वैकेंसी निकाली है.

  • कोर्ट मैनेजर (ग्रुप-B) - 5
  • क्लर्क (ग्रुप-C) - 141
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (ग्रुप-C) - 79
  • ड्राइवर (ग्रुप-C) - 9
  • प्रोसेस सर्वर (ग्रुप-D) - 65
  • प्यून, ऑर्डली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी (ग्रुप-D) - 89

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • पहले आप HPHC की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in के हाेम पेज पर जाना होगा.
  • यहां पर Recruitment ऑप्शन दिया होगा, उसपर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद यहां Candidate Login पर जाना होगा.
  • यहां Check here to Apply/ Login के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे का प्रोसेस करना होगा.

Note: अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स HPHC की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जारी नाटिफिकेशन देख सकते हैं. सभी वैकेंसी लेवल के मुताबिक पेय स्केल अलग-अलग है.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, बच्चों की कस्टडी पर लागू रहेगी कलकत्ता हाईकोर्ट की गाइडलाइन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >