GUJCET 2025: गुजरात सीईटी के लिए लेट फाइन के साथ रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, तुरंत कर लें आवेदन

GUJCET 2025: GUJCET 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि आज 15 जनवरी 2025 है, जिसमें परीक्षार्थियों को ₹1000 विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा. परीक्षा रविवार 23 मार्च 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

GUJCET 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से आयोजित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 तक जारी है, जिसमें विलंब शुल्क ₹1000 है. यह परीक्षा गुजरात राज्य में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और डिप्लोमा, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. जिन भी अभ्यार्थियों का आवेदन नहीं हो पाया है और इच्छुक अभ्यार्थी GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण मूल रूप से 31 दिसंबर, 2024 को बंद होने वाले थे, लेकिन पहले समय सीमा 7 जनवरी तक बढ़ाई गई और बाद में इसे विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है. साथ ही बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम ऑनलाइन जारी कर दिया है.

आवेदन के लिए योग्यता

12वीं कक्षा में अभ्यार्थी को भौतिकी रसायन विज्ञान गणित(इंजीनियरिंग के लिए) और जीव विज्ञान (फार्मेसी के लिए) उत्तीर्ण होना आवश्यक है. वर्गों के आधार पर निम्नतम उत्तीर्ण अंक मान्य होंगे. साथ ही अभ्यार्थियों को बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र में अपनी जानकारी 12वीं कक्षा के आवेदन पत्र के अनुसार भरनी होगी.

कितना होगा आवेदन शुल्क?

₹1000 विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार ₹350 परीक्षा शुल्क के साथ ₹1350 की भुगतान राशि SBI E-payment या डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड /नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं.

कैसे होगा चयन?

GUJCET 2025 की परीक्षा प्रक्रिया में पेन पेपर आधारित परीक्षा होगी. जिसमें अभ्यार्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. जिसमें तीनों पेपर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित/जीव विज्ञान के लिए 40- 40 अंक निर्धारित किए गए हैं.

कैसे करें आवेदन?

  • जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  • Home में GUJCET 2025 पंजीकरण लिंक पर जाएं.
  • नया पेज खुलने पर अभ्यार्थी अपना पंजीकरण करें.
  • पंजीकरण के बाद खाते में लॉग इन करें.
  • आवेदन पत्र में जानकारी भरें साथ ही फोटो और हस्ताक्षर का साइज .jpg/.jpeg फॉर्मेट में अपलोड करना होगा और सभी डॉक्यूमेंट का साइज 5KB से 50 KB के बीच होना चाहिए.
  • Epay, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज का प्रिंट डाउनलोड करें.

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >