GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने स्टाफ नर्स के गैर-शैक्षणिक (Non-academic) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स के कुल 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. एलिजिबल कैंडिडेट 10 अगस्त 2026 से संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट gims.ac.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 है.
GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख
| ईवेंट | डेट |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू | 10 अगस्त 2026 |
| एप्लीकेशन की लास्ट डेट | 7 सितंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 7 सितंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
| कुल पद | 100 |
GIMS स्टाफ नर्स भर्ती के तहत कुल 100 पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें GEN कैटेगरी के 40, OBC के 27, SC के 21, ST के 2 और EWS के 10 पद शामिल हैं. पूरी वैकेंसी पोस्ट डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढे.
Click Here To Check Official Notification
ये भी पढ़ें: UPSSSC ने निकाली 208 पोस्ट पर वैकेंसी, सैलरी होगी 81 हजार से ज्यादा
GIMS Staff Nurse Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय BSc Nursing या 2 वर्षीय BSc Nursing (Post Basic) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड नर्स एवं मिडवाइफ होना जरूरी है.
इसके अलावा GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है.
GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: ऐज लिमिट और एप्लीकेशन फीस
कैंडिडेट की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के मूल निवासी SC, ST और OBC कैंडिडेट को 5 वर्ष, दिव्यांग कैंडिडेट को 15 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार ऐज में छूट मिलेगी.
| कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
| UR/OBC/EWS | ₹1,298 |
| SC/ST | ₹944 |
| दिव्यांगजन (UP निवासी) | 0 |
Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन ?
कैंडिडेट का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. परीक्षा में 100 अंकों के 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें 80 प्रतिशत प्रश्न नर्सिंग की थ्योरी और 20 प्रतिशत प्रश्न प्रैक्टिकल नॉलेज से होंगे. गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी.
GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
कैंडिडेट सबसे पहले GIMS की ऑफिशियल वेबसाइट gims.ac.in पर जाएं. इसके बाद Staff Nurse Online Application लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें. पर्सनल, एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से जुड़ी जानकारी भरें. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.
हेल्पलाइन: 9986640811
ईमेल: gimsrec.helpdesk@gmail.com
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद Psychology से करें पढ़ाई, स्कूल से लेकर हॉस्पिटल तक, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
