10वीं पास के लिए DRDO में वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा पाएं नौकरी

DRDO Vacancy 2025: DRDO में अप्रेंटिस के पदों पर जबरदस्त भर्ती निकली है. DRDO हैदराबाद ने 195 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स अंतिम तारीख, योग्यता आदि संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें.

DRDO Vacancy 2025: अगर आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. DRDO में अप्रेंटिस के पदों पर जबरदस्त भर्ती निकली है. DRDO हैदराबाद ने 195 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स अंतिम तारीख, योग्यता आदि संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें. 

DRDO Vacancy Last Date: 28 अक्टूबर तक करें आवेदन 

DRDO की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2025 है. अप्लाई (Apply) करने के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है drdo.gov.in 

DRDO Vacancy Post Details: कुल 195 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 195 खाली पदों को भरा जाएगा. नीचे विवरण देखें- 

  • ग्रैजुएट अप्रेंटिस- 40 पद 
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 20 पदों
  • आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- 135 

DRDO Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • ग्रैजुएट अप्रेंटिस – बीई या बीटेक की डिग्री 
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस – संबंधित विषय में डिप्लोमा अनिवार्य 
  • आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- संबंधित क्षेत्र में ITI सर्टिफिकेट

शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

DRDO Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम उम्र -18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र – 24 वर्ष

DRDO Salary: स्टाइपेंड 

इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कौशल के आधार पर होगा. कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. इस अप्रेंटिसशिप का समय 1 साल का होगा, जिसके तहत चुने गए अप्रेंटिश को हर महीने 8000 रुपये से 9000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- 7500 पदों पर पुलिस की भर्ती, Apply करने के लिए आज आखिरी मौका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >