CRPF में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई

CRPF Constable Recruitment 2026: यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो देश सेवा के साथ एक बेहतर करियर चाहते हैं. कांस्टेबल के पोस्ट पर कुल 9175 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है.

CRPF Constable Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासकर डिफेंस फील्ड में जाना चाहते हैं, तो CRPF कांस्टेबल भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. हर साल सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) देशभर में हजारों पदों पर भर्ती निकलता है.

इस भर्ती में कांस्टेबल के पोस्ट में कुल 9175 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लीकेशन प्रोसेस 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 तक है. 

वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम (Trade Name)कुल पद (पुरुष)कुल पद (महिला)
मोटर मैकेनिक व्हीकल7390
माली (Mali)14101
बढ़ई (Carpenter)1230
ब्रास बैंड (Brass Band)15718
पाइप बैंड (Pipe Band)3216
बिगुलर (Bugler)126311
नाई (Barber)2310
हेयर ड्रेसर003
पेंटर (Painter)8301
रसोइया (Cook)14260
मोची (Cobbler)1180
सफाई कर्मचारी5470
वॉटर कैरियर50227
धोबी (Washerman)3630

कौन कर सकता है आवेदन? 

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य है.
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग (General) के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

CRPF Constable Recruitment 2026 Details Check Here

CRPF Constable Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले  CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं. 
  • Recruitment for the Constable (Tradesman, Technical, Pioneer) 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना सारा डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: SSB में हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >