Internship: दिल्ली में लॉन्च हुई मुख्यमंत्री इंटर्नशिप स्कीम, 150 युवाओं को मिलेगा अनुभव

Internship: दिल्ली सरकार ने 89 दिन की मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है, जिसमें 150 मेधावी युवा विभिन्न सरकारी विभागों में काम करेंगे. चयन की जिम्मेदारी दिल्ली यूनिवर्सिटी को दी गई है. फॉरेंसिक साइंस लैब में भी 100 इंटर्न्स की तैनाती होगी.

Internship: देश की राजधानी दिल्ली में पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. दिल्ली सरकार ने विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत युवाओं को 89 दिनों तक सरकार के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.

युवाओं की ऊर्जा से बनेगी स्मार्ट दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई. इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं की ऊर्जा और उनके नए विचारों को नीतियों और सरकारी फैसलों में शामिल करना है. सरकार का कहना है कि इससे दिल्ली को स्मार्ट, स्वच्छ और समृद्ध महानगर बनाने की दिशा में नई सोच और तेजी आएगी.

150 छात्रों को मिलेगा मौका

इस योजना के तहत भारत में पढ़ाई कर चुके 150 मेधावी और प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया जाएगा, जो 89 दिनों तक दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में काम करेंगे. इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, समाज कल्याण और पर्यावरण जैसे विभाग शामिल होंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी करेगी चयन

इन इंटर्न्स के चयन की जिम्मेदारी दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को सौंपी गई है. इसका मकसद पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाना है, ताकि सही उम्मीदवारों को मौका मिल सके.

फॉरेंसिक साइंस में भी इंटर्नशिप का अवसर

कैबिनेट ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भी एक साल की इंटर्नशिप योजना को हरी झंडी दी है. इसमें 100 युवाओं को वजीफा देकर इंटर्न बनाया जाएगा. ये युवा फोरेंसिक जीवविज्ञान, साइबर क्राइम, डीएनए एनालिसिस, बैलिस्टिक्स, फिंगरप्रिंट जांच जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेंगे.

सरकार का फोकस – जनहित में फैसले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 100 दिनों में दिल्ली कैबिनेट की हर बैठक में जनहित से जुड़े अहम फैसले लिए गए हैं. यह इंटर्नशिप योजना न केवल युवाओं को अनुभव देगी, बल्कि सरकार को नई सोच से भरपूर सहयोग भी मिलेगा.

Also Read: Success Story: पिता को खोया, हौसला नहीं… चौकीदारी करते-करते CAT टॉपर बना बेटा

Also Read: Success Story: बिहार की IAS बेटी बनी एमपी की बहु, फॉरेस्ट ऑफिसर से शादी, जानें दोनों का UPSC रैंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >