लिखित परीक्षा का झंझट नहीं, सिर्फ Interview के दम पर मिलेगी नौकरी

Canara Bank Jobs: कैनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने युवाओं के जबरदस्त भर्ती निकाली है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. केवल इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलेगी. आवेदन करने से पहले जान लें डिटेल.

Canara Bank Jobs: अगर आप बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कैनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने युवाओं के जबरदस्त भर्ती निकाली है. कंपनी ने ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं. केवल इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. 

Canara Bank Jobs: आवेदन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2025 (शाम 6 बजे तक) का समय है. आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

Canara Bank Jobs Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है और ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान हो. आवेदन के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तय की गई है और उम्र की गणना 31 अगस्त 2025 तक होगी. पहले से कैपिटल मार्केट या फाइनेंशियल सर्विसेज में काम करने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने अनुभव का प्रमाण पत्र देना होगा. 

Canara Bank Interview: इंटरव्यू के लिए आएगा कॉल 

इंटरव्यू की जानकारी सीधे उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी. इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से हो सकती है. इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जांच से भी गुजरना होगा.

Canara Bank Job Salary: इतनी होगी सैलरी 

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 22,000 रुपये का फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा, अगर उम्मीदवार का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो उसे 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा यानी कुल मिलाकर उम्मीदवार को 24,000 रुपये तक मासिक सैलरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- सेना में बिना लिखित परीक्षा पाएं नौकरी, महिला और पुरुष दोनों के लिए सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >