BOB Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और किसी वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की अप्रेंटिस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए एक और शानदार मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर चल रही इस भर्ती की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है.
पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है. जिन ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, वे BOB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी
| कैटेगरी (Category) | कुल पदों की संख्या |
| यूआर / सामान्य (UR – General) | 2,148 |
| ओबीसी (OBC) | 1,208 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 486 |
| एससी (SC) | 717 |
| एसटी (ST) | 441 |
| कुल पद (Total) | 5,000 |
BOB Apprentice Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नए कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
BOB Apprentice Recruitment 2026 Details Check Here
कौन कर सकता है अप्लाई?
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC और PwBD) के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस कितनी लगेगी?
अलग-अलग कैटेगरी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है:
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 800 रुपये
- सभी महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: 600 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: 200 रुपये
यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट के लिए DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, मेरिट और इटरव्यू से सेलेक्शन
