Assistant Professor Recruitment 2025: जामिया में निकली प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, इतनी होगी सैलरी

Assistant Professor Recruitment 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन करने से पहले जान लें कि चयन होने पर कितनी सैलरी मिलेगी. साथ ही शैक्षणिक योग्यता भी देखें.

Assistant Professor Recruitment 2025: दिल्ली और देश की मशहूर यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने कुछ समय पहले गैर शैक्षणिक और शैक्षणिक से जुड़े कुल 143 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसी के साथ यूनिवर्सिटी ने 220 गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं यानी कुल मिलाकर 360 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है. आवेदन करने से पहले आइए जानते हैं कि इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी को कितनी सैलरी मिलेगी. 

Assistant Professor Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 86 पदों पर भर्ती

JMI की इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 86 पदों पर भर्ती होगी. वहीं गेस्ट फैकल्टी के 220 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर जाना होगा. यहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके इसे भर के ऑफलाइन मोड में जमा करना होगा.

Assistant Professor Recruitment Eligibility: देखें योग्यता 

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. बात करें शैक्षणिक पदों कि तो असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बीआर्क, बीएड, बीडीएस, बीटेक/बीई, एमबीबीएस, बीएफए, मास्टर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही पीएचडी, एपफिल, पीजी डिप्लोमा, एमडी/एमएस, मास्टर ऑफ डेंटल की डिग्री चाहिए. (ध्यान रहे कि विभिनन्न विषयों के अनुसार अलग-अलग डिग्री की मांग की गई है) 

Assistant Professor Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? 

JMI की ओर से नॉन टीचिंग और टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है. यहां बात सिर्फ टीचिंग पदों की करेंगे. असिस्टेंट प्रोफेसर (JMI Assistant Professor Salary) को प्रतिमाह लगभग 89,435 का वेतन मिलेगा. वहीं गेस्ट फैकल्टी (JMI Guest Faculty Salary) को प्रतिमाह 50,000 की सैलरी दी जाएगी. यह वेतनमान अनुबंध के आधार पर निर्धारित है.

Assistant Professor Recruitment 2025 Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया की वेबसाइट jmi.ac.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.

फॉर्म को भरें और डॉक्यूमेंट्स की कॉपी साथ लगाएं.

भरे हुए फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर डाक के जरिए भेजना होगा

पता – भर्ती और पदोन्नति (गैर-शिक्षण) अनुभाग,

द्वितीय तल, रजिस्ट्रार कार्यालय,

जामिया मिलिया इस्लामिया,

मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग,

जामिया नगर, नई दिल्ली – 110025

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >