एयरपोर्ट अथॉरिटी में 300+ पदों पर निकली वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के पद भरे जाएंगे. दोनों पद के लिए योग्यता अलग-अलग है. इस वैकेंसी की खास बात ये है कि सैलरी शानदार है.

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 389 पदों पर योग्य कैंडिडेट्लस की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से यानी कि 8 अगस्त 2026 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास फिलहाल एक महीने तक का समय है. अप्लाई करने से पहले इस वैकेंसी के संबंध में सारी जानकारी जुटा लें.

AAI Recruitment 2026:भर्ती से जुड़ी जरूरी डेट्स

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 अगस्त 2026. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 7 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे. फीस जमा करने की लास्ट डेट: 7 सितंबर 2026. एडमिट कार्ड: बाद में जारी किया जाएगा. परीक्षा की तारीख: बाद में घोषित की जाएगी.

AAI नोटिस (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

आवेदन शुल्क कितना है?

AAI Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए कैटेगरी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है-

  • General/OBC/EWS: 1000 रुपये.
  • SC/ST: कोई शुल्क नहीं.
  • PH/PwD: कोई शुल्क नहीं.

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है.


ये भी पढ़ें: AI के दौर में सिर्फ डिग्री नहीं आएगी काम, 2026 में स्टूडेंट्स के पास होनी चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग स्किल्स

AAI Recruitment 2026: आयु सीमा

कैंडिडेट्स की आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 27 वर्ष.
  • असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर: अधिकतम 32 वर्ष.
  • न्यूनतम आयु: नोटिफिकेशन में निर्धारित नहीं है.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

AAI की इस भर्ती के जरिए कुल 389 पद भरे जाएंगे. इनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पद शामिल हैं. पदवार वैकेंसी और संबंधित शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. अलग-अलग पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसके लिए नोटिफिकेशन देखें.

कैसे करें AAI Recruitment 2026 के लिए आवेदन?

उम्मीदवारों को AAI की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यहां अप्लाई करने का प्रोसेस बताया गया है-

  • सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं.
  • CAREERS/Recruitment सेक्शन में जाएं. AAI Junior Executive & Assistant Manager Recruitment 2026 के संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • नए यूजर हैं तो वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • निर्धारित फॉर्मेट और साइज में फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • लागू होने पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपना पात्रता मानदंड जांच लें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फ्यूचर के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें.

वेतनमान (Pay Scale)

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: 40,000 -3% - 1,40,000 रुपये तक (E-1 Level).
  • मैनेजर: 60,000 - 3% - 1,80,000 रुपये तक (E-3 Level).

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और आवेदन/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Application/Document Verification) के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा मैनेजर - फायर सर्विसेज पद के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट भी होगा. वहीं मैनेजर पदों (पोस्ट कोड 1 से 11) के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिना NET के DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 22 अगस्त तक करें अप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >