BTech वालों के लिए एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

AAI Recruitment 2025: बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव (JE) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 976 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में डिग्री रखने के बाद स्थिर और आकर्षक करियर की तलाश में हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

AAI Recruitment 2025 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
  • होमपेज पर “AAI Junior Executive Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • नए यूजर को Register Now पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

AAI Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

AAI Junior Executive के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में BTech, BE या BArch की डिग्री होना आवश्यक है. हर पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों.

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामपदों की संख्या
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सिविल)199
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल)208
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)527
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर)11
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आईटी)31

चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान मिलेगा. इसके साथ ही AAI की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी. इस कारण यह नौकरी युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >