Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट करेगा बहाली, भरी जायेंगी स्टेनोग्राफर समेत 648 रिक्तियां

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट की ओर से इंग्लिश स्टेनोग्राफर एवं डिपोजिशन टाइपिस्ट समेत कुल 648 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Jharkhand High Court Recruitment 2024: स्नातक डिग्री के साथ टाइपिंग की योग्यता रखनेवाले युवाओं को झारखंड हाईकोर्ट सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका दे रहा है. हाल में झारखंड हाईकोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर एवं डिपोजिशन टाइपिस्ट समेत कुल 648 पदों पर बहाली की नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता व आवेदन प्रक्रिया के बारे में…

Jharkhand High Court Recruitment 2024: कुल पद

कुल पद 648
इंग्लिश स्टेनोग्राफर 399
डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) 218
टाइपिस्ट/ कॉपिस्ट (सिविल कोर्ट) 17
कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर 14

Jharkhand High Court Recruitment 2024: आवश्यक योग्यता


इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के साथ इंग्लिश में 80 शब्द प्रति मिनट स्टेनो स्पीड एवं 40 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं. डिपोजिशन टाइपिस्ट पद के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने के साथ इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग की योग्यता रखने वाले आवेदन के पात्र हैं. हिंदी की टाइपिंग कंप्यूटर पर क्रुति देव 10 फॉन्ट में होगी. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

Jharkhand High Court Recruitment 2024: आयु सीमा

उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

Jharkhand High Court Recruitment 2024: वेतनमान वेतनमान

टाइपिस्ट/ कॉपिस्ट (सिविल कोर्ट), कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर एवं स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500-81,100 रुपये प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जायेगा. डिपोजिशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट) लेवल 2 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900-63,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जायेगा.

Jharkhand High Court Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट एवं इंटरव्यू में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. टाइपिंग टेस्ट 90 नंबर का होगा. कुल वेकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर पर्सनैलिटी टेस्ट व इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. स्टेनोग्राफर का चयन स्टेनो व टाइपिंग टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर होगा. मेरिट स्टेनो टेस्ट से बनेगी. टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग होगा.

Jharkhand High Court Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे.

ऐसे करें आवेदन : पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 31 मार्च, 2024.
अन्य जानकारी के लिए देखें : jharkhandhighcourt.nic.in/recruitment.php

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >