Jharkhand GK: झारखंड के कॉम्पिटिटिव एग्जाम जैसे JPSC, JSSC, CGL, सिपाही भर्ती, सहायक आचार्य और अन्य भर्ती परीक्षाओं में झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK) से जुड़े प्रश्न हर साल पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो राज्य के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, नदियों, खनिज संसाधनों और महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी मजबूत होना जरूरी है. नीचे दिए गए 16 महत्वपूर्ण प्रश्न आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.
Jharkhand GK: क्वेश्चन आंसर
- झारखंड राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर: 15 नवंबर 2000 (भारत का 28वां राज्य).
- झारखंड की कौन-सी नदी स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है?
उत्तर: स्वर्णरेखा नदी.
- 1855 के संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: सिद्धो और कान्हू.
- देवड़ी मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर: तमाड़ (रांची).
- झारखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन-सा है?
उत्तर: पारसनाथ (सम्मेद शिखर), गिरिडीह.
ये भी पढ़ें: Indian Constitution GK: कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए 15 महत्वपूर्ण सवाल, 5 मिनट में करें क्विक रिवीजन
- बिरसा मुंडा ने स्वयं को 'सिंगबोंगा का दूत' किस वर्ष घोषित किया था?
उत्तर: 1895.
- झारखंड का राजकीय पुष्प और राजकीय वृक्ष क्या है?
उत्तर: पलाश और साल (सखुआ).
- झारखंड का कौन-सा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगता है?
उत्तर: गढ़वा.
- दामोदर नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर: टोरी, लातेहार.
- भारत के कुल मिनरल रीसोर्स का लगभग कितना प्रतिशत झारखंड में पाया जाता है?
उत्तर: लगभग 40 प्रतिशत.
- जादूगोड़ा किस मिनरल के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: यूरेनियम.
- वर्ष 1940 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 53वां सेशन झारखंड में कहाँ हुआ था?
उत्तर: रामगढ़.
- झारखंड में आने वाला पहला ईसाई मिशनरी कौन था?
उत्तर: गोस्नर मिशन (1845).
- छऊ नृत्य का उद्गम झारखंड के किस क्षेत्र से माना जाता है?
उत्तर: सरायकेला.
- झारखंड का 'City of Waterfalls' किसे कहा जाता है?
उत्तर: रांची.
- झारखंड में कुल कितने जिले और प्रमंडल हैं?
उत्तर: 24 जिले और 5 प्रमंडल.
Jharkhand GK: रेगुलर प्रैक्टिस करें
JPSC और JSSC जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में Jharkhand GK से बड़ी संख्या में सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए इन महत्वपूर्ण फैक्टस् का रेगुलर प्रैक्टिस आपकी तैयारी को मजबूत करेगा और एग्जाम में बेहतर स्कोर हासिल करने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: Bihar GK in Hindi: BPSC और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रट लें ये बिहार GK के 15 जरूरी सवाल
