JEECUP राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, एडमिशन लेने के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

JEECUP Counselling 2026: JEECUP के जरिए UP के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन मिलता है. इसके दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉमेंट स्टेटस जारी कर दिया गया है. इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले कैंडिडेट

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने JEECUP Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. अलॉमेंट स्टेटस देखने के लिए JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.

कैसे चेक करें JEECUP सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

  • सबसे पहले JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • Round 2 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या (Application Number), पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें.
  • लॉगिन करते ही सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा फ्यूचर के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

JEECUP सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करें? 

एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्टेटस देख सकते हैं. आप फ्रीज और फ्लोट के बीच का ऑप्शन चुन सकते हैं. सीट पक्की करनी है तो 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक फीस जमा कर दें.

JEECUP काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?

सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए 11 से 14 जुलाई 2026 तक जिला हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा. निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है.

JEECUP के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट


  • JEECUP एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  • JEECUP सीट अलॉटमेंट लेटर
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
  • वैलिड फोटो ID (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, विशेषकर फीस में छूट के लिए)
  • हाल ही के पासपोर्ट साइज फोटो (आमतौर पर 4 से 6)
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

JEECUP (संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश) राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी समेत विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-IIT से लेकर IIIT तक, जानें बिहार के बेस्ट BTech कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >