JEECUP Result 2025 DECLARED: जारी हो गया यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक

JEECUP Result 2025 DECLARED: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. JEECUP का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी हुआ है. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं.

JEECUP Result 2025 DECLARED: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. JEECUP का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी हुआ है. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट (UP Polytechnic Result 2025) एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं. बता दें कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग से सीट अलॉटमेंट होगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को 250 रुपये की फीस भी देनी होगी.

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 को किया गया था. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

JEECUP Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest notice पर जाएं.
  • अगले पेज पर Joint Entrance Examination (Post Diploma in Industrial Safety) 2025 पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Polytechnic JEECUP Result 2025 Check Here

ग्रुप के अनुसार कोर्सेज

SNग्रुपकोर्स का नाम
1Aइंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
2Bकृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
3Cफैशन डिजाइन, गृह विज्ञान, टेक्सटाइल डिजाइन और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
4Dमॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एवं इंफोर्मेशन साइंस
5E1(बायो) फार्मेसी में डिप्लोमा
6E2(गणित) फार्मेसी में डिप्लोमा
7Fबायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (टिशू कल्चर)
8Gस्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम
9Hहोटल मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
10Iएयरक्राफ्ट मेन्टेनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
11K1 – K8इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए लेटरल एंट्री

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, फैशन डिजाइन, गृह विज्ञान, टेक्सटाइल डिजाइन और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए लेटरल एंट्री जैसे कोर्स में दाखिला मिल सकता है.

DU Admission Guide 2025: CUET के बाद Delhi University में एडमिशन कैसे मिलेगा? ऐसे बनती है Merit

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >