JEE Mains Paper2 2024: बीआर्क-बीप्लानिंग की आंसर की जारी, एनटीए जल्द जारी करेगा स्कोर कार्ड

JEE Mains Paper2 2024: एनटीए ने जेईई मेंस सेशन-1 के पेपर 2 के लिए आंसर की जारी कर दी है. अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है.आंसर की पीडीएफ के फॉर्म में वेवसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.

JEE Mains Paper2 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-1 के पेपर 2 के लिए आंसर की जारी कर दी है. अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध है.आंसर की पीडीएफ के फॉर्म में वेवसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. पीडीएफ में सवाल की आईडी और सही आंसर की आईडी दोनों की जानकारी दी गई है. एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की उठाए गए आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए यह फाइनल आंसर की जारी की है.

JEE Mains Paper2 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 बीआर्क और बीप्लान अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
  • अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी
  • अब उसे डाउनलोड करें.

JEE Mains Paper2 2024: जल्द जारी होगा स्कोर कार्ड

एनटीए अप्रैल 2024 में जेईई मेन सत्र 2 आयोजित करेगा. सत्र 1 पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ, एनटीए द्वारा जल्द ही पेपर 2 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. जबकि जेईई मेन सत्र 1 पेपर 1 के परिणाम 13 फरवरी, 2024 को घोषित किए गए थे, जो छात्र पेपर 2 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणामों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जो उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जल्द ही अपना परिणाम jeemain.nta.ac.in पर देख सकेंगे.

Also Read: CUET PG 2024 Intimation Slip: एनटीए ने जारी करेगा सिटी इंटिमेशन स्लिप,यहां से करें डाउनलोड

Also Read: JEE Mains Session2: कल से कर सकते हैं आवेदन में सुधार, 7 मार्च तक ही मिलेगा समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >