JAC Board 12th Result 2025 OUT LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले करें चेक

JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी आज यानी 31 मई 2025 को जारी किया गया है. छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

Live Updates
7:24 PM. 31 May 25 1:54 PM. 31 May

JAC 12th Commerce Topper Marksheet: कॉमर्स टॉपर रेशमी की मार्कशीट

7:10 PM. 31 May 25 1:40 PM. 31 May

Jharkhand Board 12th Toppers List: झारखंड बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है.

JAC Board 12th Toppers List 2025

7:01 PM. 31 May 25 1:31 PM. 31 May

JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: रांची की जिया जिला टॉपर

झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में रांची की जिया कुमारी ने 500 में से 473 नंबर लाकर टॉप किया है. जिया के पिता टिफिन सर्विस चलाते हैं

6:17 PM. 31 May 25 12:47 PM. 31 May

JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड बोर्ड 12वीं में कैसा रहा प्रदर्शन?

झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुईं हैं और साइंस में 48.43% फीसदी लड़के सफल हुए हैं.

6:16 PM. 31 May 25 12:46 PM. 31 May

JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.

होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.

नया पेज ओपन होगा और फिर आपको रोल नंबर और रोल कोड सेव करना होगा.

सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.

6:15 PM. 31 May 25 12:45 PM. 31 May

JAC Board 12th Result 2025 OUT LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट एक्टिव

झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के लिंक का एक्टिव हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जैक बोर्ड की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं के लिए कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं. झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट (JAC 12th Science and Commerce Result 2025) सबसे पहले prabhatkhabar.com पर चेक कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >