ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026: ISRO में Scientist और Engineer बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Indian Space Research Organisation यानी ISRO ने Scientist Engineer 'SC' भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं.
ISRO Recruitment 2026: 175 पदों पर होगी भर्ती
ISRO ICRB की इस भर्ती के जरिए कुल 175 पदों को भरा जाएगा. इनमें Scientist, Engineer 'SC' के Electronics के 100 पद हैं. Mechanical Engineering के 53 पद और Computer Science के 22 पद शामिल हैं.
| पद | पदों की संख्या |
| Scientist Engineer 'SC' (Electronics) | 100 |
| Scientist Engineer 'SC' (Mechanical) | 53 |
| Scientist Engineer 'SC' (Computer Science) | 22 |
| कुल | 175 |
इन पदों के लिए संबंधित ब्रांच में BE या BTech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA होना चाहिए.
(नोट - ध्यान दें, Scientist Engineer 'SC' में 'SC' पदनाम का हिस्सा है. इसे अनुसूचित जाति (SC) कैटेगरी न समझें.)
कौन कर सकता है आवेदन
ISRO Scientist Engineer भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 16 सितंबर 2026 को 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
आवेदन फीस की बात करें तो शुरुआत में 750 रुपये जमा करना होगा. हालांकि परीक्षा के बाद 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. बाकि जानकारी नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर ले सकते है.
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026 Official Notification
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Career में जा कर पर Scientist Engineer 'SC' Recruitment 2026 की आवेदन लिंक खोलें.
- अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026 Apply Online
ये भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
