India Post Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को बिना परीक्षा मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने 23,757 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं पास कैंडिडेट्स बिना परीक्षा दिए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डाक विभाग में बड़ा मौका आया है. भारतीय डाक विभाग (Department of Posts) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश भर में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. 10वीं पास एलिजिबल कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

स्टेट्स वाइज वैकेंसी की डिटेल

भारतीय डाक विभाग ने इस बार देश भर के अलग-अलग स्टेट्स और सर्किलों में कई वैकेंसी निकाली हैं. यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों के लिए अलग-अलग संख्या में सीटें तय की गई हैं. सभी राज्यों की सीटों को मिला दें तो कुल मिलाकर 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट्स अपनी लोकल लैंग्वेज के आधार पर अपने स्टेट या सर्किल का चुनाव कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BSEB STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

पद अनुसार सैलरी

डाक विभाग में तीन अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है.

पदमासिक वेतन
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)₹12,000 – ₹29,380
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)₹10,000 – ₹24,470
डाक सेवक (Dak Sevak)₹10,000 – ₹24,470

यहां देखें: Official Notification

एकेडमिक एलिजिबिलिटी और ऐज लिमिट

एकेडमिक एलिजिबिलिटी: कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट पढ़ा होना अनिवार्य है. इसके अलावा कैंडिडेट को संबंधित स्टेट की लोकल लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए.

ऐज लिमिट: न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 40 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स (SC, ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwD कैंडिडेट्स को 10 से 15 साल) को नियम अनुसार ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कैंडिडेट्स को कोई रिटन एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देना होगा. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं क्लास में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. मेरिट में जगह बनाने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

इम्पोर्टेंट डेट्स और फीस

वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR): 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक.

ऑनलाइन एप्लीकेशन और फीस पेमेंट: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक).

एप्लीकेशन फीस: जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये. सभी कैटेगरी की फीमेल, SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन पूरी तरह फ्री है.

ऑफिशियल वेबसाइट: एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 4 साल के ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD? DU में एडमिशन शुरू, 7.5 CGPA वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >