Independence Day 2025 Short Speech: 2 मिनट में तैयार करें दमदार भाषण, सभा में भर जाएगा देशभक्ति का जोश

Independence Day 2025 Short Speech: 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, जब हम स्वतंत्रता की उस यात्रा को याद करते हैं जो बलिदान और संघर्ष से होकर गुजरी है. अगर आप स्कूल, कॉलेज या किसी मंच पर 2 मिनट का भाषण देना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत प्रभावशाली, मध्य भाग जोश से भरा और अंत भावुक होना चाहिए, ताकि श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की लौ जल उठे.

Independence Day 2025 Short Speech: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है. इस दिन देश आजादी की उस यात्रा को याद करता है जो अनगिनत बलिदानों, संघर्षों और त्याग से होकर गुजरी है. अगर आप किसी स्कूल, कॉलेज या सार्वजनिक मंच पर 2 मिनट का दमदार भाषण देना चाहते हैं, तो सही शुरुआत, प्रभावशाली बीच का हिस्सा और भावुक अंत बेहद ज़रूरी है. आइए जानते हैं कि Independence Day 2025 के लिए कैसे तैयार करें ऐसा भाषण जो सभा में देशभक्ति का जोश भर दे.

Independence Day 2025 Short Speech: भाषण की शुरुआत कैसे करें

भाषण की शुरुआत हमेशा सम्मान और गर्व के साथ होनी चाहिए. आप एक देशभक्ति से भरी पंक्ति या कविता के साथ शुरुआत कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर-

“स्वतंत्रता का अर्थ सिर्फ आजादी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है.”
“कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है.”

इसके बाद श्रोताओं का अभिवादन करें और अपने भाषण का विषय स्पष्ट करें. जैसे- “माननीय प्रधानाचार्य जी, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे प्यारे साथियों. आज हम सब यहां स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है.”

भाषण के बीच में जोश भरने वाला संदेश

अब भाषण के बीच वाले हिस्से में इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करें. जैसे- “महात्मा गांधी के सत्याग्रह, भगत सिंह की वीरता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य साहस- इन सभी ने हमें यह स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.”

बीच में प्रेरणादायक कोट्स जोड़ें-

“तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, यह करोड़ों भारतीयों की आत्मा है.”

“देशभक्ति वह भावना है जो हमें निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती है.”

इसके बाद आज के भारत की उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर बात करें. जैसे- “आज हमारा भारत साइंस, टेक्नोलॉजी और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. लेकिन असली स्वतंत्रता तब होगी जब हम गरीबी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे.”

भाषण का अंत भावुक और प्रेरणादायक हो

अंत हमेशा प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक होना चाहिए. आप शपथ जैसी पंक्तियों के साथ भाषण खत्म कर सकते हैं. आजादी के इस पावन अवसर पर आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.
“वंदे मातरम! भारत माता की- जय.”

यह भी पढ़ें: Independence Day 2025 GK Quiz: 15 अगस्त से जुड़े कुछ प्रश्न क्या हैं? Quiz के ये सवाल दिलाएंगे पहला Prize

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >