BHU Girls Hostel Mess: बीएचयू हो या JNU यहां की पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज का कैंपस और लाइफस्टाइल भी शानदार है. नए अकैडमिक सेशन के तहत एडमिशन का वक्त अब करीब आ रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स बीएचयू के कैंपस और हॉस्टल से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बीएचयू की हॉस्टल लाइफ कैसी है और यहां का मेस का खाना कैसा है तो ये खबर आपके काम की है.
6 अलग होस्टल का संगम है त्रिवेणी संकुल
वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU का त्रिवेणी संकुल गर्ल्स हॉस्टल (BHU Hostel) इन दिनों चर्चा में है. इस संकुल में गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, कावेरी और गोमती नाम से कुल 6 हॉस्टल शामिल हैं. इनमें अलग अलग कोर्स की स्टूडेंट्स रहती हैं.
हर फेस्टिवल होता है सेलिब्रेट
गंगा हॉस्टल (Ganga BHU Hostel) में यूजी, पीजी और पीएचडी तक की स्टूडेंट्स रहती हैं. साल 1988 में बना यह हॉस्टल अपनी मेस व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां जनमाष्टमी सहित विभिन्न त्योहारों का आयोजन सेंट्रल ऑफिस परिसर में किया जाता है.
कैसा है बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल का मेस
यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट्स ने बताया कि खाना अच्छा है. पर बहुत संतोषजनक नहीं है. BHU के गंगा Girls Hostel में खाने के मामले में हाइजिन मेंटेन किया जाता है. सबसे ज्यादा अच्छी बात है कि सलाद खाने के लिए मिलता है औऱ फ्रूट्स भी देते हैं. ब्रेकफास्ट में पराठा, इडली डोसा, पोहा आदि मिलता है. वहीं लंच में कॉमन मिलता है, दाल चावल और सब्जी, सलाद. रात में एक सब्जी, चावल, दाल, रोटी. शाम में चाय मिलती है. हर रविवार चिकन मिलता है. किसी किसी रविवार को मछली भी मेन्यू में शामिल होता है. एक स्टूडेंट ने इस वीडियो में बताया कि फूड लिमिटेड होता है. पर सलाद, आचार ये सब लिमिटेड है. वहीं नॉन वेज खाने वालों के लिए चिकन और मछली का पीस लिमिटेड है. केवल दो पीस ही ले सकते हैं.
सेफ्टी और अन्य सुविधाएं
हॉस्टल को काफी सेफ बताया जाता है. स्टूडेंट्स के लिए एंट्री टाइम रात 10 बजे तक फिक्स है. 10 बजे के बाद आने वाली स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. हॉस्टल में कॉमन रूम, वाशरूम और फिजिकली डिसेबल स्टूडेंट्स के लिए अलग वाशरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा परिसर में ही स्टेशनरी और बेसिक ग्रोसरी की दुकानें भी मौजूद हैं, जिससे छात्राओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर लंका मार्केट जाने की जरूरत नहीं पड़ती.
2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं वीडियो
ये वीडियो @Lifeofshalini चैनल पर मौजूद है. इस वीडियो शालिनी पाल ने बनाया है. इसे अब तक 2, 58,011 लाख लोगों ने देखा है और इस पर 275 कॉमेंट्स हैं. ये दो साल पुराना वीडियो है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन हैं. किसी ने कॉलेज के हॉस्टल की कमियों को गिनाया है तो किसी ने तारीफ की. एक यूजर ने लिखा ये हॉस्टल देखकर पुराने दिन आ गए. एक यूजर ने लिखा इनसे ज्यादा अच्छा खाना तो Boys Hostel का है.
यह भी पढ़ें- पढ़ लो, रैंक लाओ, नहीं तो मजदूरी करना, IIT Bombay का स्टूडेंट जमकर हुआ ट्रोल, यूजर्स ने कहा बकवास मत करो
