सिर्फ 44- 47 नंबर में सर्जन! NEET PG कटऑफ घटने का खतरनाक नतीजा

NEET PG 2025: नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के तहत, बहुत से जगहों पर कम मार्क्स में भी एडमिशन दिया गया है. दिल्ली के एक प्रमुख मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) की सीट 44 अंकों पर और जनरल सर्जरी की सीट 47 अंकों पर भर दी गई.

NEET PG 2025 Third Round Counselling: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने कुछ समय पहले NEET PG 2025 एडमिशन के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल में बदलाव किया है. NBEMS के इस फैसले का असर पीजी तीसरे राउंड की काउंसलिंग में दिख रहा है. कैंडिडेट्स को सिर्फ एक दो मार्क्स पर सीट्स भी मिल गई है.

काउंसलिंग डेटा के अनुसार, रोहतक के एक सरकारी मेडिकल संस्थान में एमएस ऑर्थोपेडिक्स की सीट सिर्फ 800 में से 4 अंक लाने वाले उम्मीदवार को मिल गई. वहीं दिल्ली के एक प्रमुख मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) की सीट 44 अंकों पर और जनरल सर्जरी की सीट 47 अंकों पर भर दी गई.

कम अंकों पर सीटें लगभग सभी विषयों में दी गईं

  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 10 अंक
  • एनाटॉमी में 11 अंक
  • बायोकेमिस्ट्री में माइनस 8 अंक

हेल्थ एक्सपर्ट और अन्य लोगों ने जताई चिंता

हेल्थ सेक्टर के एक्सपर्ट और अन्य फील्ड के लोग इस मामले पर गहरी चिंता जता रहे हैं. उनका कहना है कि यह मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ वर्कफोर्स प्लानिंग में गंभीर गिरावट को दर्शाता है.

राउंड 2 की काउंसलिंग के बाद बहुत सी सीट्स खाली रह गई थी

सीट खाली रह जाने का हवाला देते हुए NBEMS ने NEET PG 2025 का परसेंटाइल घटाया. राउंड 2 की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी कई मेडिकल कॉलेज में सीटें खाली रह गईं, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50 से घटाकर 7 परसेंटाइल कर दिया गया था. वहीं जनरल PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 45 की जगह केवल 5 परसेंटाइल का मानक तय किया गया. इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल 40 से घटाकर शून्य (0) परसेंटाइल कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में 1 लाख सैलरी वाली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >