IIT Madras Fellowship 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने अकैडमिक और रिसर्च कार्यों को बढ़ावा देने के लिए US-India TRUST Fellowship 2026-27 के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार 30 जून 2026 रात 11:59 बजे (यूएस ईस्टर्न टाइम) तक आवेदन कर सकते हैं.
फेलोशिप के तहत अमेरिका के प्रमुख संस्थानों से जुड़े पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्चर और शुरुआती करियर के फैकल्टी सदस्यों को भारत के टॉप संस्थानों में 12 महीने तक रिसर्च करने का अवसर मिलेगा. यह कार्यक्रम अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक संचालित होगा.
किन क्षेत्रों में होगा शोध?
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- सेमीकंडक्टर
- ऊर्जा (Energy)
- क्वांटम कंप्यूटिंग
- बायोटेक्नोलॉजी
- अंतरिक्ष (Space)
- रक्षा (Defence)
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
इस फेलोशिप के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को कई प्रकार की फाइनेंशियल और अकैडमिक हेल्प दी जाएगी. इनमें शामिल हैं-
- पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ताओं को 1,650 डॉलर प्रति माह का स्टाइपेंड
- आवास सुविधा
- स्वास्थ्य बीमा
- अमेरिका से चेन्नई तक आने-जाने का हवाई किराया
- 2,000 डॉलर तक का शोध अनुदान
- वीजा और अन्य लॉजिस्टिक सहायता
इसके अलावा, शानदार प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को IIT मद्रास में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में कार्य करने का अवसर भी मिल सकता है, जिसके लिए 3,650 डॉलर प्रति माह तक का मानदेय दिया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
- अमेरिका के प्रमुख संस्थानों से जुड़े PhD, पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ता या शुरुआती करियर के फैकल्टी सदस्य.
- प्रस्तावित शोध TRUST कार्यक्रम के निर्धारित तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित होना चाहिए.
- ऐसे अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें भारत में काम करने का पूर्व अनुभव न हो.
- आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- विस्तृत अकादमिक CV
- 2 से 3 पेज का रिसर्च एवं टीचिंग प्लान
- होस्ट फैकल्टी की सहमति पत्र (वैकल्पिक)
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
