IGNOU Startup Competition 2026 : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में पढ़ रहे छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए यह बेहतरीन मौका है अपने बिजनेस आइडिया को एक नये मुकाम तक पहुंचाने का. इग्नू के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) और नेशनल सेंटर फॉर इनोवेशन इन डिस्टेंस एजुकेशन (एनसीआईडीई) ने हाल में स्टार्टअप कॉम्पिटिशन 2026 के आयोजन की घोषणा की है. इस कॉम्पिटीशन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले स्टार्टअप को बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.
कौन कर सकता है आवेदन
स्टार्टअप कॉम्पिटिशन 2026 में इग्नू के वर्तमान छात्र और पूर्व छात्र आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास पहले से स्थापित कोई स्टार्टअप होना चाहिए या वह कोई नया इनोवेटिव बिजनेस वेंचर चला रहा हो.
इसे भी पढ़ें : NFR apprentice : दसवीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 6777 पद
दो चरणों में होगा चयन
यह प्रतियोगिता दो मुख्य चरणों में आयोजित की जायेगी. पहला चरण (शॉर्टलिस्टिंग) का होगा, जिसमें एक्सपर्ट कमिटी गूगल फॉर्म के जरिये प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी. योग्य और बेहतर आइडियाज को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को अपनी प्रस्तुति मूल्यांकन पैनल के सामने देनी होगी. इग्नू द्वारा चयनित उम्मीदवारों को प्रेजेंटेशन का टेम्पलेट और दिशानिर्देश अलग से भेजे जायेंगे.
चयनित छात्रों को मिलेंगे ये लाभ
स्टार्टअप अवॉर्ड 2026 में चयनित पांच शीर्ष स्टार्टअप्स या इनोवेटिव बिजनेस वेंचर्स को प्रतिष्ठित बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा.
- प्रथम पुरस्कार प्राप्त करनेवाले को 10,000 रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार पानेवाले को 7,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करनेवाले को 5,000 रुपये दिये जायेंगे.
- युवाओं को अपने स्टार्टअप या नये बिजनेस आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर सबके सामने प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका दिया जायेगा.
- अन्य इनोवेटर्स, उद्यमियों और उद्योग जगत के लोगों से जुड़ने और नेटवर्क बनाने का अवसर भी प्राप्त होगा.
- प्रेजेंटेशन देने वाले सभी शॉर्टलिस्ट छात्रों और पूर्व छात्रों को पार्टिसिपेशन का ई-सर्टिफिकेट दिया जायेगा.
जानें आवेदन प्रक्रिया के बारे में
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक गूगल फॉर्म के जरिये आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2026.
आधिकारिक ईमेल : ncide@ignou.ac.in
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc_6ZNXLNAUF3C_4fYSnRlW1eob780wMLDfiD22GrAan-QqUg/viewform
