IAS Abhishek Prakash: UPSC टॉपर पर चला सस्पेंड हंटर, IAS अभिषेक ने इस टॉप कॉलेज से की है पढ़ाई

IAS Abhishek Prakash Success Story: उत्तर प्रदेश के टॉप रैंक वाले आईएएस ऑफिसर्स की लिस्ट में शामिल IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है. लंबे समय से यूपी कैडर में तैनात आईएएस अभिषेक प्रकाश औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO रह चुके हैं. आइए उनके एजुकेशन और कॉलेज लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

IAS Abhishek Prakash Success Story: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों पर सस्पेंड हंटर चला है. इस कड़ी में औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO रह चुके IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है. आईएएस अभिषेक प्रकाश का नाम राज्य के सीनियर ऑफिसर्स की लिस्ट में शामिल है. बता दें कि उनका नाम यूपीएससी के टॉपर लिस्ट में भी शामिल हो चुका है. आइए उनके एजुकेशन और करियर को करीब से जानते हैं.

Who is IAS Abhishek Prakash: कौन हैं आईएएस अभिषेक प्रकाश?

आईएएस अभिषेक प्रकाश साल 2006 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं. उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा साल 2006 में शानदार रैंक से क्रैक की थी. मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं. उनका जन्म साल 1982 में हुआ था. शुरू से पढ़ाई में अव्वल अभिषेक प्रकाश ने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का मन बनाया.

IAS Abhishek Prakash College Name: इस कॉलेज से की है पढ़ाई

12वीं के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश ने देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की में दाखिला लिया. उन्होंने उन्होंने साल 2000 से 2004 के बीच आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की है. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की.

मास्टर्स पूरा होने के बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गए. IAS अभिषेक प्रकाश को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में कुल 1327 नंबर प्राप्त हुए थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 1132 नंबर मिला था. वहीं, इंटरव्यू राउंड में उन्हें 195 नंबर प्राप्त हुआ था. अभिषेक प्रकाश ने महज 24 की उम्र में ही यह परीक्षा क्रैक की थी.

UPSC Toppers List में आया नाम

उन्होंने साल 2006 की सिविल सर्विस परीक्षा को रैंक 8 के साथ क्रैक किया. उनका नाम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हुआ था. इसके बाद उन्हें पहले नागालैंड कैडर मिला. बाद में उनकी पोस्टिंग यूपी कैडर में हुई. बता दें कि वो राजधानी लखनऊ में कई अहम पद पर तैनात रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा- 27 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >