HPSC HCS Result 2024 Out: एचपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

HPSC HCS Result 2024 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज 27 फरवरी 2024 को हरियाणा सिविल सेवा (HSC) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. एचपीएससी ने राज्य में 11 फरवरी 2024 को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की है.

HPSC HCS Result 2024 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 27 फरवरी, 2024 को एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सेवा और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में हो रही है बंपर नियुक्ति

HPSC HCS Result 2024 Out: ऐसे करें परिणाम डाउनलोड

एचपीएससी एचसीएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
“परिणाम” टैब पर क्लिक करें.
“HCS (प्रारंभिक) परीक्षा परिणाम 2024” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं.

HPSC HCS Result 2024 Out: ये था परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में कुल 200 पूछे गए थे और सभी एक नंबर के थे. एग्जाम में माइनस मार्किंग भी लागू की गई थी और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर काटे गए. प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर शामिल थे. सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा योग्यता. परीक्षा का समय दो घंटे के लिए निर्धारित किया गया था.

HPSC HCS Result 2024 Out: कब आयोजित कि गई थी परीक्षा
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं, रिजल्ट कैसे देखें इसकी जानकारी यहां पर दी जा रही है. इससे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >