Hindi Diwas Speech: 14 सितंबर को स्कूल में बोलने के लिए आसान और शानदार भाषण

Hindi Diwas Speech: हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है. 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर स्कूल कार्यक्रम में स्पीच दी जाती है. आइए, यहां देखें 5 मिनट का छोटा और आसान भाषण.

Hindi Diwas Speech: हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है. स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ और वाद-विवाद जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. अगर आप भी 14 सितंबर को स्कूल के कार्यक्रम में हिंदी दिवस पर भाषण देने वाले हैं, तो यहां आपके लिए आसान और शानदार भाषण दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी कक्षा और कार्यक्रम के अनुसार बोल सकते हैं.

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को आपस में जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Why Hindi Diwas Celebrated) मनाया जाता है.

हिंदी केवल बोलचाल की भाषा नहीं है बल्कि यह हमारी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा और रामधारी सिंह दिनकर जैसे साहित्यकारों ने हिंदी को और भी समृद्ध बनाया है. आज हिंदी का इस्तेमाल भले ही सीमित हुआ है, लेकिन अभी भी पत्रकारिता, सिनेमा और सरकारी कामों के लिए प्रमुख रूप से हिंदी का इस्तेमाल होता है. बदले जमाने के साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी अपने व्यूयर्स के लिए हिंदी का इस्तेमाल करते हैं.

हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा के प्रति सम्मान और उसके सही इस्तेमाल का संदेश देता है. इसका उद्देश्य दूसरी भाषाओं का विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी भाषा के महत्व को समझना और उसे आगे बढाना है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ टाइपिंग से पाएं ये 5 सरकारी नौकरी, शानदार सैलरी और करियर दोनों मिलेंगे

Speech 1: हिंदी दिवस पर आसान भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को नमस्कार.

आज हम सभी यहां हिंदी दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं. हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमें अपनी भाषा और अपनी संस्कृति से जुडने का अवसर देता है.

हिंदी हमारे देश की प्रमुख भाषाओं में से एक है. यह केवल शब्दों को बोलने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और संस्कृति को व्यक्त करने का माध्यम भी है.

हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए और इसे सही तरीके से बोलने और लिखने का प्रयास करना चाहिए. साथ ही हमें दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए.

आइए, हिंदी दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम हिंदी का सम्मान करेंगे और इसके विकास में अपना योगदान देंगे.

धन्यवाद. जय हिंद, जय हिंदी.

Speech 2: हिंदी दिवस पर शानदार भाषण

माननीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे सभी साथियों को मेरा सादर नमस्कार.

आज 14 सितंबर है और हम सभी हिंदी दिवस मना रहे हैं. हिंदी दिवस हमारे लिए केवल एक विशेष दिन नहीं है, बल्कि अपनी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है.

हिंदी हमारी भावनाओं को सरल और प्रभावी तरीके से व्यक्त करने वाली भाषा है. हमारी कहानियों, कविताओं, साहित्य और संस्कृति में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को एक-दूसरे से जोडने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

आज के समय में अंग्रेजी समेत कई भाषाएं सीखना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी मातृभाषा या हिंदी को भूल जाएं. हमें दूसरी भाषाएं सीखने के साथ-साथ हिंदी को भी सम्मान देना चाहिए.

हिंदी का भविष्य केवल सरकार या साहित्यकारों पर निर्भर नहीं है. हम विद्यार्थी भी हिंदी को पढकर, लिखकर और सही तरीके से बोलकर इसके विकास में योगदान दे सकते हैं.

आइए, आज हम अपनी भाषा के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संकल्प लें.

धन्यवाद. जय हिंदी, जय हिंद.

ये भी पढ़ें: ट्रांसलेशन करना जानते हैं? ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं शानदार करियर

Speech 3: 2 मिनट का हिंदी दिवस भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को नमस्कार.

आज हम सभी हिंदी दिवस के अवसर पर यहां उपस्थित हैं. हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. इसलिए यह दिन हिंदी के लिए विशेष महत्व रखता है.

हिंदी हमारी संस्कृति, साहित्य और भावनाओं से जुडी हुई भाषा है. हम हिंदी में अपने विचारों को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं. हिंदी साहित्य ने हमें अनेक महान लेखक, कवि और विचारक दिए हैं.

आज हम एक ऐसे दौर में हैं, जहां कई भाषाओं का ज्ञान हमारे लिए उपयोगी है. हमें अंग्रेजी और दूसरी भाषाएं भी सीखनी चाहिए, लेकिन अपनी हिंदी को भूलना नहीं चाहिए. किसी भाषा का सम्मान करने का मतलब दूसरी भाषा को कमतर समझना नहीं है.

हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा को समझने, सम्मान देने और आगे बढाने की प्रेरणा देता है. आइए, हम सब मिलकर हिंदी का सही और सम्मानजनक इस्तेमाल करने का संकल्प लें.

ये भी पढ़ें: अच्छी इंग्लिश है तो इन 5 सरकारी नौकरी के लिए जरूर करें आवेदन, सैलरी भी है दमदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >