HAL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 120 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त आवेदन की लास्ट डेट

HAL Recruitment 2026 ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. Design Trainee और Management Trainee के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.

HAL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने Design Trainee (DT) और Management Trainee (MT) के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी.

HAL Recruitment 2026: इम्पॉरटेंट डेट 

ईवेंट डेट 
आवेदन शुरू होने की डेट 29 जुलाई 2026, दोपहर 2:00 बजे
आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026, दोपहर 2:00 बजे
ऑनलाइन CBT एग्जाम 5 और 6 सितंबर 2026
पर्सनल इंटरव्यू 21 से 25 सितंबर 2026

HAL Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

HAL इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्तियां करेगा.

डिज़ाइन ट्रेनी (DT): HAL ने डिज़ाइन ट्रेनी के लिए कुल 60 पद तय किए हैं. इनमें एरोनॉटिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और मेटलर्जी शाखाओं के कैंडिडेट्स एप्लीकेशन कर सकते हैं.

मैनेजमेंट ट्रेनी (MT): मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए भी कुल 60 पद रखे गए हैं. इन पदों पर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, मेटलर्जी और प्रोडक्शन एंड सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं के कैंडिडेट्स एप्लीकेशन करने के लिए एलीजिबल होंगे.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी: एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक में मारी बाजी, जिले में चर्चा

HAL Recruitment 2026: कौन आवेदन कर सकता है?

कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से रिलेटेड ब्रांच में Full-time BEBTech की डिग्री होनी चाहिए. मार्क्स की बात करें तो GEN, OBC (NCL) और EWS कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 70 प्रतिशत मार्क्स जरूरी हैं. वहीं SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स के लिए 60 प्रतिशत मार्क्स जरूरी हैं. बता दें कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि इंटरव्यू के समय उन्हें जरूरी प्रतिशत के साथ पास होने का सर्टिफिकेट देना होगा.

HAL Recruitment 2026: ऐज लिमिट 

14 अगस्त 2026 के अनुसार General और EWS कैंडिडेट्स की मैक्सिमम ऐज 28 साल तय की गई है. वहीं रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार ऐज में छूट मिलेगी.

  • OBC (NCL): 3 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • PwBD: मैक्सिमम10 वर्ष

HAL Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस 

HAL Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा. इसमें सफल कैंडिडेट्स को बेंगलुरु में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंत में प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन होगा. 

HAL Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस  

  • GEN, OBC और EWS: 500 रुपये (GST सहित)
  • SC, ST, PwBD और इन्टर्नल कैंडिडेट्स: कोई फीस नहीं

HAL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले HAL की ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाएं.
  • करियर्स सेक्शन में जाकर HAL DT/MT Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • यदि लागू हो तो एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास जरूर रखें.

HAL Recruitment 2026: एक नजर में

डिस्क्रिप्शन जानकारी
संगठनHindustan Aeronautics Limited (HAL)
पदDesign Trainee (DT) और Management Trainee (MT)
कुल पद120
एप्लीकेशन का माध्यमऑनलाइन 
एप्लीकेशन की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइटhal-india.co.in

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >