गोवर्धन पूजा के मौके पर दोस्तों को दे बधाई, भेजें ये 30 संदेश

Govardhan Puja Wishes In Hindi: गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. इस दिन लोग रीति-रिवाज के साथ पूजा करते हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं और बधाई संदेश देते हैं. आइए, इस मौके पर 30 संदेश देखें.

Govardhan Puja Wishes In Hindi: गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. इस दिन की मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी. इस दिन लोग रीति-रिवाज के साथ पूजा करते हैं. वहीं इस मौके पर एक दूसरे को बधाई संदेश देते हैं. अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार को गोवर्धन पूजा पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हो तो यहां हम आपको 30 संदेश बताएंगे. 

इस साल गोवर्धन पूजा कब है? (Govardhan Puja 2025 Kab Hai)

इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन लोग भगवान कृष्ण को तरह-तरह के अन्न, मिठाई, सब्जियां और व्यंजन से पूजा करते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा, जानें इस दिन क्या है अन्नकूट का महत्व.

गोवर्धन पूजा बधाई संदेश (Govardhan Puja Wishes in Hindi) 

  • गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां भर दें.
  • इस गोवर्धन पूजा पर मिले भगवान का आशीर्वाद और जीवन में आए खुशियों की बरसात.
  • अन्नकूट के इस पावन दिन पर, आपके घर धन-धान्य की कमी न रहे.
  • गोवर्धन पर्वत की तरह आपका जीवन भी ऊंचाइयों को छुए – शुभकामनाएं!
  • श्रीकृष्ण की कृपा से आपके घर में सदा प्रेम और समृद्धि बनी रहे.
  • जय श्रीकृष्ण! गोवर्धन पूजा आपके जीवन में नई रोशनी और आशा लाए.
  • अन्नकूट पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन के सभी संकट दूर करें.
  • गोवर्धन पूजा का पर्व आपके घर में खुशियों की सौगात लाए.
  • जैसे श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की रक्षा की, वैसे ही वो आपके परिवार का सदा कल्याण करें.
  • गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं! जीवन में मिठास और शांति बनी रहे.
  • इस अन्नकूट पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आपके संग हो.
  • गोवर्धन पूजा पर्व आपके जीवन में नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा लाए.
  • जय गोवर्धनधारी! आपके हर संकट पर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहे.
  • गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुख-शांति और धन-समृद्धि की शुभकामनाएं.
  • भगवान कृष्ण आपके जीवन में प्रेम, आनंद और सफलता भर दें.
  • इस गोवर्धन पूजा पर हर दिशा से आए सिर्फ खुशियों की बरसात.
  • अन्नकूट महोत्सव की मंगलकामनाएं! आपका जीवन भी मीठे भोग जैसा सुगंधित बने.
  • गोवर्धन पूजा का पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आए.
  • श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सदा आपके ऊपर बना रहे – शुभकामनाएं!
  • गोवर्धन पूजा का यह पर्व आपके घर को प्रेम और शांति से भर दे.
  • जय श्रीकृष्ण! अन्नकूट पर्व पर मिले सफलता और समृद्धि की सौगात.
  • गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण आपके हर संकट को दूर करें.
  • प्रेम, भक्ति और अन्नकूट का पर्व – गोवर्धन पूजा मुबारक हो.
  • भगवान श्रीकृष्ण का नाम आपके जीवन को प्रकाशित करे.
  • गोवर्धन पूजा का पर्व आपके जीवन में खुशियां और सौभाग्य लेकर आए.
  • श्रीकृष्ण की भक्ति से जीवन में सभी कष्टों का अंत हो.
  • गोवर्धन पूजा के इस पावन दिन पर भगवान आपका कल्याण करें.
  • जय गोवर्धननाथ! हर संकट से रक्षा करें श्रीकृष्ण.
  • गोवर्धन पूजा पर्व पर आपके घर में सुख-शांति और सफलता की बौछार हो.
  • इस गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहे.

यह भी पढ़ें- दिवाली को लेकर Google पर पूछे जाते हैं ऐसे चौंकाने वाले सवाल, क्या आप जानते हैं इनका जवाब

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025 Kab Hai: कब है गोवर्धन पूजा? जानिए इस खास त्योहार का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >