प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं GK के ये 20 सवाल, कितने जवाब आपको पता हैं?

GK Questions in Hindi: UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जनरल नॉलेज (GK) पर अच्छी पकड़ होना बेहद जरूरी है. आपके लिए यहां जनरल नॉलेज के 20 सवाल-जवाब हैं.

GK Questions In Hindi: UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जनरल नॉलेज (GK) बेहद अहम विषय है. परीक्षा में अच्छे मार्क्स हासिल करने के लिए करंट अफेयर्स के साथ-साथ जीके पर भी मजबूत पकड़ होना जरूरी है. ऐसे में अगर आप अपनी तैयारी को परखना चाहते हैं, तो यहां जनरल नॉलेज के कुछ सवाल दिए गए हैं. 

GK Questions In Hindi: जनरल नॉलेज के 20 सवाल-जवाब

1. भारत के संविधान के जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: डॉ. भीमराव आंबेडकर

2. भारत का सबसे छोटा राज्य (क्षेत्रफल के आधार पर) कौन सा है?

उत्तर: गोवा

3. दक्षिण गंगा के नाम से किस नदी को जाना जाता है?

उत्तर: गोदावरी

4. 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

5. जापान की मुद्रा क्या है?

उत्तर: येन

6. विश्व का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

उत्तर: बृहस्पति

7. भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?

उत्तर: भारतीय रुपया

8. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मुख्यालय कहां है?

उत्तर: बेंगलुरु

9. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

उत्तर: बाघ

10. 'पिंक सिटी' के नाम से कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

उत्तर: जयपुर

11. भारत का राष्ट्रीय गान किसने लिखा?

उत्तर: रवींद्रनाथ ठाकुर

12. पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

उत्तर: प्रशांत महासागर

13. भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहां स्थित है?

उत्तर: नई दिल्ली

14. नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?

उत्तर: रवींद्रनाथ ठाकुर

15. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?

उत्तर: 26 जनवरी 1950

16. 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' किसे कहा जाता है?

उत्तर: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

17. भारत का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है?

उत्तर: कंचनजंगा

18. संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 24 अक्टूबर 1945

19. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन है?

उत्तर: गंगा डॉल्फिन

20. भारतीय ध्वज में अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

उत्तर: 24

यह भी पढ़ें-पहली बार में क्रैक होगा UPSC मेन्स! NCERT सिलेबस से जुड़े इन सवालों को जरूर पढ़ें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >