Gen Z के बीच पॉपुलर है Lily Padding, कंपनी की बढ़ेगी परेशानी

What is Lily Padding: अगर आप भी अपनी जॉब से इसलिए ऊब चुके हैं क्योंकि वहां कुछ नया सीखने को नहीं मिल रहा, तो शायद आप भी 'लिली पैडिंग' के लिए तैयार हैं. याद रखिए, आज के दौर में लर्निंग ही असली अर्निंग है.

Lily Padding: पहले के दौर में लोग एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करना पसंद करते थे. उनके लिए ये कंफर्ट का मामला था. साथ ही वे कंपनी के साथ रिलेशन बनाने को अधिक महत्व देते थे. लेकिन आज के समय में खासकर Gen Z के बीच ट्रेंड बदल रहा है. हर काम को अपने अंदाज में करने वाले Gen Z साल दो साल में नौकरी, कंपनी और कई बार तो फील्ड भी बदल लेते हैं. इसे ही जनरेशन Z की भाषा में Lily Padding कहते हैं.

क्या है Lily Padding?

लिली पैडिंग (Lily Padding) एक ऐसी रणनीति है, जिसके तहत युवा जल्दी-जल्दी नौकरी, इंडस्ट्री और जॉब रोल चेंज करते हैं. इससे न सिर्फ सैलरी बढ़ती है बल्कि करियर में बहुत जल्दी ग्रोथ होता है. साथ ही कनेक्शन और स्किल्स भी अपग्रेड होते हैं.

मेंढक भी इस तकनीक का करते हैं इस्तेमाल

देखा जाए तो मेंढक भी एक पत्ते से दूसरे पत्ते पर छलांग लगाते हैं. इससे उन्हें खुद को सुरक्षित रखने, शिकारियों से बचने में मदद मिलती है. फ्रॉग जंप की इस तकनीक को अब Gen Z जॉब्स में ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

क्या है रिसर्च का कहना?

रैंडस्टैड एनवी (Randstad NV) जोकि एक रिक्रूटमेंट एजेंसी है, की एक रिसर्च के अनुसार, अपने करियर के पहले पांच सालों में एक Gen Z कर्मचारी औसतन सिर्फ 1.1 साल ही एक कंपनी में टिकता है. मिलेनियल्स करीब 1.8 साल और उनसे पहले की पीढ़ी के लोग शुरुआती दौर में लगभग 3 साल तक एक ही जगह काम करते थे. इस रिसर्च में एक और चीज सामने आई है कि हर 3 में से 1 Gen Z कर्मचारी अगले एक साल में नौकरी बदलने का प्लान बना रही है.

Lily Padding जॉब हॉपिंग से कितना अलग है?

Lily Padding के बार में पढ़ते हुए आपको लग रहा होगा कि ये जॉब हॉपिंग के जैसा है. लेकिन दोनों में अंतर है. जॉब हॉपिंग का मकसद सिर्फ सैलरी बढ़ाना होता है. लिली पैडिंग एक स्मार्ट स्ट्रैटजी है, जिसे करियर ग्रोथ के लिए Gen Z द्वारा अपनाया जा रहा है.

लिली पैडिंग और जॉब हॉपिंग के बीच अंतर (PC-AI Gemini)

Job Hopping से कैसे है अलग?

मकसद (Purpose): जॉब होपिंग अक्सर ज्यादा पैसे या बेहतर पद के लिए की जाती है. ‘लिली पैडिंग’ का मकसद खुद को ‘फ्यूचर प्रूफ’ बनाना है.

रणनीति (Strategy): इसमें कर्मचारी यह देखता है कि अगली कंपनी उसे क्या नया सिखाएगी जो उसकी मौजूदा कंपनी में मुमकिन नहीं है.

लंबी रेस का घोड़ा: लिली पैडर्स जानते हैं कि आज के दौर में सिर्फ एक स्किल के भरोसे पूरी जिंदगी नहीं काटी जा सकती.

Gen-Z इसे क्यों चुन रही है?

जानकारों की मानें तो आज के दौर में छंटनी (Layoffs) और AI के बढ़ते खतरे ने युवाओं को असुरक्षित कर दिया है. फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और तेजी से बदलते तकनीक ने भी इस बदलाव में अपनी भूमिका निभाई है. युवाओं को समझ आ गया है कि कंपनी से रिलेशन बनाने से कोई खास फायदा नहीं होने वाला है. उससे बेहतर है अपने स्किल्स को बढ़ाना.

लिली पैडिंग के फायदे

  • नई-नई स्किल्स सीखने और अनुभव बढ़ाने का मौका मिलता है.
  • अलग-अलग कंपनियों और इंडस्ट्री में काम करने से बेहतर एक्सपोजर मिलता है.
  • कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है.
  • अलग-अलग जगह काम करने से मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क बनता है.
  • बदलते जॉब मार्केट के हिसाब से खुद को जल्दी एडजस्ट करने में मदद मिलती है.

लिली पैडिंग के नुकसान

  • बार-बार नौकरी बदलने से कंपनियों को कैंडिडेट की स्थिरता पर संदेह हो सकता है.
  • किसी एक फील्ड में गहरी एक्सपर्टिज विकसित करने में मुश्किल आ सकती है.
  • लगातार बदलाव से करियर में स्थिरता की कमी महसूस हो सकती है.
  • कुछ रिक्रूटर्स जॉब-हॉपिंग को नेगेटिव नजर से देखते हैं.
  • लंबे समय तक किसी एक संगठन में अनुभव न बनने से करियर ग्रोथ प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- ब्रेन रोटिंग नहीं, Gen Z के बीच अब Bed Rotting है पॉपुलर, जानिए इसका मतलब 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >