Cockroach Like Snake: दुनिया में कॉकरोच की कई प्रजातियां पाई जाती हैं. लेकिन क्या कभी आपने ये सुना होगा कि एक ऐसा कॉकरोच है, जिसकी तुलना लोग सांप से करते हैं. जी हां, ये कॉकरेच इतना खतरनाक होता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. खतरा महसूस होने पर ये प्रजाती सांप की तरह फुफकारता है. यही कारण है कि लोग कई बार इसकी आवाज सुनकर सांप समझकर घबरा जाते हैं. आइए, जानते हैं इस कॉकरोच का नाम क्या है और ये कहां पाया जाता है.
हम जिस खतरनाक कॉकरोच की बात कर रहे हैं उसका नाम मैडागास्कर हिसिंग कॉकरोच (Madagascar Hissing Cockroach) है. यह कॉकरोच खतरा महसूस होने पर सांप जैसी आवाज निकालता है. यह कॉकरोच अपने मुंह से नहीं बल्कि शरीर के किनारों पर मौजूद श्वसन छिद्रों (स्पाइरैकल्स) से हवा बाहर निकालकर फुफकार पैदा करता है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है.
क्यों निकालता है सांप जैसी आवाज?
यह कॉकरोच मुख्य रूप से खुद को शिकारी जीवों से बचाने, दूसरे कॉकरोचों को अलर्ट करने और अपने साथी कॉकरोच को अट्रैक्ट करने के लिए ऐसी आवाज निकालता है. यही इस कॉकरोच की खासियत है, जो इसे दूसरे आम कॉकरोच से अलग बनाता है.
4 इंच लंबा होता है ये कॉकरोच
मैडागास्कर हिसिंग कॉकरोच दुनिया के सबसे बड़े कॉकरोचों में गिना जाता है. इसकी लंबाई 2 से 4 इंच तक हो सकती है. यह मुख्य रूप से अफ्रीका के पास स्थित मैडागास्कर द्वीप के जंगलों में पाया जाता है और सड़े-गले पौधों तथा जैविक पदार्थों पर जिंदा रहता है.
दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर कॉकरोच कोई आवाज नहीं निकालते, लेकिन मैडागास्कर हिसिंग कॉकरोच अपनी फुफकार जैसी आवाज की वजह से खास माना जाता है. यह आवाज समय के साथ विकसित हुई एक ऐसी क्षमता है, जो इसे दुश्मनों से बचने में मदद करती है. जब कोई शिकारी इसके पास आता है, तो इसकी तेज फुफकार उसे भ्रमित या डरा सकती है, जिससे कॉकरोच को भागने का मौका मिल जाता है.
यह भी पढ़ें- दुनिया में 7वें नंबर पर आता है भारत का ये जिला, जानें क्यों इसे कहते हैं ‘Banana Capital’
