UPPSC Assistant Professor Answer Key: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की है और अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है. आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
UPPSC Assistant Professor Answer Key: ऐसे करें चेक
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध “Answer Key” या “Latest Notifications” सेक्शन खोलें.
- Assistant Professor Exam 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- अपने विषय का चयन करें.
- PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 06 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी. अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन करने का मौका 13 अक्टूबर 2025 तक दिया गया था.
आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति आयोग को भेज सकता है. आयोग के नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी 9 जून 2026 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन मेरिट और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 17 ब्रांचों में 1589 सीटें, JoSAA काउंसलिंग से लें IIT BHU में एडमिशन
